पाकिस्तान ने सीमा पार से भेजा मेड इन चाइना क्वाडकॉप्टर, भारतीय सेना ने मार गिराया

नई दिल्ली। पाकिस्तान सीमा पार से भारत की जासूसी करने के लिए नए-नए पैंतरे आजमाता रहा है। रविवार को भारतीय सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की ऐसी ही एक कोशिश को नाकाम कर दिया। जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास आज सुबह लगभग 8 बजे भारतीय सेना के जवानों ने एक पाकिस्तानी सेना के क्वाडकॉप्टर को मार गिराया। सेना के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी क्वाडकॉप्टर चीनी कंपनी डीजेआई माविक 2 प्रो मॉडल द्वारा बनाया गया था। भारतीय सेना के जवानों ने इसे देखते हुए हवा में गोली मारकर गिरा दिया। क्रैश होने के बाद यह क्वाडकॉप्टर भारतीय क्षेत्र में गिरा।

Recommended Video

    LoC पर मंडरा रहे Pakistan के Quadcopter Drone को Indian Army ने मार गिराया | वनइंडिया हिंदी
    Indian Army troops shot down Pakistan Army quadcopter in Keran sector of Jammu and Kashmir

    बता दें कि पाकिस्तान ने पिछले कुछ महीनों से सीमा पर गोलीबारी तेज कर दिया है, पड़ोसी देश संघर्ष विराम का उल्लंघन कर सीमा पार से आतंकियों की मदद करने की कोशिश कर रहा है। शनिवार को आतंकियों की मदद और सर्विलांस के लिए पाकिस्तानी सेना ने सीमापार से मेड इन चाइना क्‍वाडकॉप्‍टर भेजा जिसे भारतीय जवानों द्वारा मार गिराया गया। क्‍वाडकॉप्‍टर को आसान भाषा में अनमैंड एरियल व्‍हीकल (UAV) या ड्रोन कहा जा सकता है। इन मशीनों के जरिए पाकिस्तान सीमा पार से भारत में सामान गिराता है साथ ही जासूसी भी करता है।

    मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक क्‍वाडकॉप्‍टर को भारतीय सीमा में करीब 70 मीटर अंदर घुसपैठ करते पाया गया जिसे सेना ने देखते ही गोलियों से भून दिया। बताया जा रहा है कि यह क्‍वाडकॉप्‍टर या ड्रोन पाकिस्‍तानी सेना के स्‍पेशल सर्विस ग्रुप (SSG) का हिस्‍सा है। इससे पहले भी पाकिस्तान ऐसी हरकतें कर चुका है, लेकिन हर बार एलओसी पर उसे मुंह की खानी पड़ी है। सेना के मुताबिक क्‍वाडकॉप्‍टर की मदद से पाकिस्तान भारतीय क्षेत्र में आतंकवादियों को सामान पहुंचाता है। सेना द्वारा गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन की तस्वीर भी सामने आई है।

    यह भी पढ़ें: आदत से मजबूर पाकिस्तान, जम्मू-कश्मीर के पुंछ में फिर किया सीजफायर का उल्लंघन

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+