आदत से मजबूर पाकिस्तान, जम्मू-कश्मीर के पुंछ में फिर किया सीजफायर का उल्लंघन
नई दिल्ली। पाकिस्तान कई बार अपनी हरकतों के चलते भारतीय सेना से मुंह की खा चुका है लेकिन फिर भी वह बाज नहीं आ रहा है। आदत से मजबूर पाकिस्तान ने शुक्रवार को एकबार फिर से जम्मू-कश्मीर में पुंछ के कस्बा, किरनी और माल्टी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया। न्यूज एजेंसे एएनआई के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने शुक्रवार शाम 6 बजे संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पड़ोसी देश की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना भी मुंह तोड़ जवाब दे रही है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर उल्लंघन जैसी घटनाएं बढ़ गई हैं। सभी जानते हैं कि पाकिस्तानी सेना सीजफायर की आड़ में भारतीय जमीन पर सीमा पार से आतंकियों को भेजने की फिराक में रहती है। हालांकि ये बात अगल है कि हर बार हमारी सेना के वीर जवानों ने न सिर्फ पाकिस्तान के इस नापाक इरादे को पूरा होने से रोका है बल्कि जम्मू-कश्मीर में पहले से मौजूद आतंकवादियों का सफाया भी किया है। शुक्रवार को पाकिस्तान की तरफ से किए गए संघर्ष विराम के उल्लंघन का भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया।

आदत से मजबूर है पाकिस्तान
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा हो, ऐसा पहले सैकड़ों बार हो चुका है। बीते दिनों 11 अक्टूबर की साम को भी पाकिस्तान की तरफ से सीमा पर फायरिंग हुई थी। उस दौरान भी पुंछ इलाके में देगवार सेक्टर में गोलियां बरसाई गई। शाम 6 बजकर 15 मिनट पर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई। इसके बाद 6 बजकर 45 मिनट पर फिर से पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम के तोड़ते हुए फायरिंग की। भारतीय सेना की ओर से इस फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया गया। इससे एक दिन पहले शनिवार को भी पाकिस्तान की ओर से LOC के कई सेक्टरों में गोली बारी की गई थी। पाकिस्तानी सेना ने बि ना किसी उकसावे और गोलीबारी के भारतीय सीमा में फायरिंग की और मोर्टार दागे।
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने एक बार फिर से किया सीजफायर का उल्लघंन












Click it and Unblock the Notifications