सेना बोली, घुसपैठ के लिए POK के लोगों को चारे की तरह इस्तेमाल कर रहा है पाक

जम्मू। उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तानी नेता पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के लोगों को चारे की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाक नेता नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार पीओके के लोगों को घुसपैठ और भारत के खिलाफ साजिश के लिए उकसा रहे हैं। सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने शनिवार को नियंत्रण रेखा पर राजौरी और सुंदरबनी सेक्टर का दौरा करने पहुंचे थे।

Indian Army says residents of PoK are being used as cannon fodder by Pakistan to infiltrate India

उन्होंने कहा कि, पाकिस्तान की ओर से पिछले कई दिनों से लगातार घुसपैठ की कोशिशें हो रही है। सीमा पार बड़ी संख्या में ऐसे नेता हैं जो पाक अधिकृत कश्मीर के लोगों को भड़का रहे हैं। कहा कि वास्तव में उन्हें उकसाकर और ढाल बनाकर एलओसी के करीब लाने का प्रयास करते हैं। लेकिन मैं पाकिस्तान को सावधान करना चाहता हूं कि वे पीओके के आम नागरिकों को चारे की तरह इस्तेमाल नहीं करे। क्योंकि भारतीय सेना का एजेंडा साफ है कि एलओसी पर कोई भी घुसपैठ या हिंसा होगी तो उसका प्रभावी जवाब दिया जाएगा।

सेना के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि, एलओसी पर स्थिति नियंत्रण में हैं। वहां दूसरी तरफ (पीओके) में कुछ हिंसात्मक घटनाएं हुई हैं, जिनकी जिम्मेदारी पाकिस्तान और उनकी सेना की है। मैं उनसे (पाक और उनकी सेना) कहना चाहता हूं कि वे उनके नागरिकों की गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें एलओसी के करीब न आने दें। भारतीय सेना एलओसी पार से होने वाली हर हरकत और आतंकी गतिविधियों का जवाब देने के लिए तैयार है।

शुक्रवार को भी लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह एलओसी के दौरे पर थे और उन्होंने पुंछ और अख्नूर सेक्टरों का दौरा किया था। सेना की ओर से पाकिस्तानी आतंकवादी घुसपैठ को रोकने के लिए जो तैयारियां की गई हैं उन पर रणबीर सिंह ने पूरा संतोष जताया। उन्होंने कहा, 'हमारे शांत और सक्रिय दृष्टिकोण से हम दुश्मन के खिलाफ हर कार्रवाई करने में सक्षम हो गए हैं। एलओसी पर घुसपैठ की सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+