भारतीय सेना ने बचाई 28 पाक नागरिकों की जान
श्रीनगर। जिस तरह से हमारी सेना जम्मू कश्मीर में बाढ़ राहत कार्यों को अंजाम दे रही है, उसके बाद हर कोई उनके जज्बे को सलाम कर रहा है। भारतीय सैनिक का सिर काटकर ले जाने वाली पाकिस्तान की सेना को शायद भारतीय सेना से कुछ प्रेरणा मिल सके। सेना ने मंगलवार को एक और मिसाल पेश की जब उसने करीब 28 पाकिस्तान नागरिकों की जान बचाई।

सेना की ओर से अब तक करीब 47,000 लोगों को निकाला जा चुका है और राहत कार्य जारी है। जब पाक के नागरिकों के जान बचाने की खबर आई तो सेना के लिए सम्मान भी दोगुना हो गया।
सेना ने मंगलवार को नेपाल के राजदूत और उनकी टीम, 28 पाक टीम के 28 सदस्यों के साथ ही सार्क देशों की गोल्फ टीम के 58 सदस्यों की जान बचाई है। सेना के आधिकारिक ट्विटर पेज पर इस बात की जानकारी दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications