ममता बनर्जी को जवाब देने के लिए सेना ने जारी किए डॉक्‍यूमेंट्स

भारतीय सेना की ओर से जारी हुई चिट्ठियां जिनमें पश्चिम बंगाल सरकार को एक्‍सरसाइज के बारे में दी गई थी जानकारी। कोलकाता पुलिस ने भी दिया था सेना की चिट्ठी का जवाब।

कोलकाता। भारतीय सेना की ओर से उन डॉक्‍यूमेंट्स को जारी किया गया है जिसमें पश्चिम बंगाल पुलिस से रुटीन एक्‍सरसाइज के लिए मंजूरी मांगी गई थी। यह डॉक्‍यूमेंट्स तब जारी हुए हैं जब पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने टोल नाकों पर मौजूद सेना के बाद सेना पर तख्‍तापलट की कोशिशों का आरोप लगाया था।

mamata-banerjee-indian-army.jpg

सेना ने 23 नवंबर को भेजी थी चिट्ठी

सेना की ओर से जारी डॉक्‍यूमेंट्स में उस चिट्ठी का जिक्र है जिसमें उसने को‍लकाता पुलिस से एक्‍सरसाइज के लिए मंजूरी मांगी थी।

सेना ने यह चिट्ठी 23 नवंबर को कोलकाता पुलिस को भेजी थी। कोलकाता पुलिस के एडिशनल कमिश्‍नर ऑफ पुलिस (एसीपी) सुप्रतिम सरकार की ओर से 25 नवंबर को इसका जवाब दिया गया था।

क्‍या था पुलिस का जवाब

सरकार ने कहा था कि उन्‍होंने सेना को बता दिया था कि कोलकाता के जिस नबाना इलाके में वह एक्‍सरसाइज करना चाहते हैं वहां पर बहुत ज्‍यादा ट्रैफिक और हाई सिक्‍योरिटी जोन की वजह से पुलिस को आपत्ति है।

ऐसे में नबाना में एक्‍सरसाइज संभव नहीं है। पुलिस की ओर से सेना को कहा गया था कि वह पुलिस से सलाह मशविरा करके दूसरा एरिया सर्च कर सकती है।

इससे पहले इंडियन आर्मी के इस्‍टर्न कमांड की ओर से कहा गया कि आर्मी ने पश्चिम बंगाल पुलिस की मदद से रुटीन एक्‍सरसाइज को अंजाम दिया है। पुलिस के भी दो कांस्‍टेबल इसमें शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+