बर्फ के नीचे दबे युवक को सेना के जवानों ने मौत के मुंह से निकाला, देखें वीडियो

Recommended Video

    Indian Army ने बर्फ के नीचे दबे Civilian की बचाई जान, must watch video

    श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर में इन दिनों भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कई इलाकों में मुश्किल में फंसे लोगों के लिए सेना देवदूत की भूमिका निभा रही है। भारी बर्फबारी के बीच तमाम इलाकों में हिमस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। हाल में हुई बर्फबारी के बीच हिमस्खलन की एक घटना में कुछ स्थानीय लोगों बर्फ में दब गए थे। जिन्हें सेना ने बर्फ से बाहर सुरक्षित निकाला। इसी तरह की एक घटना का वीडियो सामने आया है।

    Indian Army personnel rescue a civilian Tariq Iqbal who was caught in a snow slide in jammu kashmir

    जम्‍मू-कश्‍मीर और एलओसी में तैनात चिनार कॉर्प्स के ट्वीटर हैंडल से हम साया हैं हम हेशटैग के साथ एक वीडियो ट्वीट किया गया है। ,उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में स्थित लच्छीपोरा इलाके में मंगलवार को दो लोग जफर इकबाल और तारिक अहमद एवलांच में फंस गए थे। स्थानीय प्रशासन की टीमों ने सेना के जवानों को इसकी सूचना दी तो तमाम सैन्यकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

    तारिक को 20 मिनट की तलाशी अभियान के बाद बचाया गया। सेना के रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाए गए शख्स को प्राथमिक इलाज के बाद स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद देर शाम चिकित्सकों ने हालत सुधरने पर उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। लेकिन दूसरे व्यक्ति की हालत खराब होने के बाद उसे बारामूला के सैनिक अस्पताल भेजा गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। यानी बर्फीले तूफान में भी भारतीय सेना का 'ऑपरेशन ख़ैरियत' जारी है।

    इससे पहले गर्भवती महिला शमीमा को सुरक्षित स्ट्रेचर पर ले जाने के लिए 100 से ज्यादा सेना के जवान और 30 लोग बर्फ के बीच 4 घंटे से ज्यादा समय तक पैदल चले।अस्पताल पहुंचते ही शमीमा ने एक बच्चे को जन्म दिया है। अब वो और उनका बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस वीडियो को ट्वीट करके सेना की बहादुरी और मानवता की तारीफ की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+