सेना के ऑफिसर ने डेवलप की ऐसी बुलेट प्रूफ जैकेट जो LoC पर जवानों को बचाएगी स्‍नाइपर अटैक्‍स से

नई दिल्‍ली। इंडियन आर्मी के ऑफिसर मेजर अनूप मिश्रा ने एक ऐसी बुलेट प्रूफ जैकेट डेवलप की है जो पाकिस्‍तान से लगी एलओसी पर जवानों को पाक स्‍नाइपर्स के हमलों से बचा सकेगी। इस जैकेट का नाम 'सर्वत्र' है और इस जैकेट की मदद से जवानों को आने वाले दिनों में काफी मदद मिलने की उम्‍मीद है।

indian-army-100

क्‍यों बनाई गई ऐसी जैकेट

मेजर अनूप ने न्‍यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में इस पर और जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि पुणे के मिलिट्री इंजीनियरिंग कॉलेज में लेवल फोर बुलेट प्रूफ जैकेट डेवलप की गई है। यह जैकेट फुल स्‍नाइपर राइफल्‍स के खिलाफ जवानों को फुल बॉडी प्रोटेक्‍शन दे सकेगी। मेजर अनूप को उनकी इस उपलब्धि के लिए सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत की ओर से आर्मी डिजाइन ब्‍यूरो एक्‍सीलेंस अवॉर्ड से सम्‍मानित किया गया है। सोमवार को एक सेमिनार में उन्‍हें इससे सम्‍मानित किया गया। जब उनसे पूछा गया कि इस तरह की जैकेट को डेवलप करने की क्‍या जरूरत थी तो उनका जवाब था कि पिछले वर्ष से कश्‍मीर में एलओसी पर स्‍नाइपर हमलों में तेजी आई है। एक ऐसी जैकेट की जरूरत थी जो स्‍नाइपर राइफल्‍स बुलेट्स से बचा सके। उन्‍होंने जानकारी दी कि इस जैकेट को इंफेंट्री यूनिट्स ने अपने टेस्टिंग सेंटर्स में टेस्‍ट कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+