दिवाली पर चीनी सेना को भारतीय जवानों ने खिलाई मिठाई
दिल्ली। देशभर में रोशनी का त्योहार दिवाली सेलिब्रेट किया जा रहा है। भारत और चीन के बीच हाल में डोकलाम के मुद्दे पर काफी तनातनी रही और यह अब भी बनी हुई है। भारत चीन के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच देश के जवानों ने दिवाली के अवसर पर दोस्ती का नजारा पेश किया।

नाथू ला दर्रे पर तैनात आईटीबीपी के जवानों ने चीनी सैनिकों को दिवाली के अवसर पर मिठाई की टोकरी भेंट की और यह संदेश दिया कि तनावों के बीच भी संबंधों को बनाए रखना जरूरी है तभी समाधान निकल सकेंगे।

हाल की तनातनी को भुलाकर चीनी सेना के अधिकारियों ने भी भारतीय जवानों को दिवाली की बधाई दी और मिठाई की भेंट को स्वीकार किया।












Click it and Unblock the Notifications