इंडियन आर्मी ने इस साल किया 200 से ज्यादा आतंकियों का सफाया, 820 बार हुआ सीजफायर उल्लंघन
नई दिल्ली। इंडियन आर्मी ने इस साल रिकॉर्ड तोड़ आतंकियों का सफाया किया है। खासकर जम्मू कश्मीर में विभिन्न ऑपरेशन द्वारा आतंकियों पर जमकर कार्रवाई की है। इस साल इंडियन आर्मी ने 2010 के बाद अब तक सबसे ज्यादा आतंकियों का सफाया किया है। 2010 में इंडियन आर्मी ने 270 आतंकियों को मार गिराया था। सूत्रों के मुताबिक, 2017 में इंडियन आर्मी ने 200 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया है, जिसमें ज्यादातर आतंकी कश्मीर घाटी में छुपे हुए थे।

सूत्रों के अनुसार, सीमा पर इस साल कुल 820 बार सीजफायर का उल्लंघन हुआ है। इस साल 210 आतंकियों को मार गिराया गया है, जिसमें से 72 आतंकी लाइन ऑफ कंट्रोल पर मारे गए हैं, वहीं कश्मीर घाटी में छुपे हुए 148 आतंकियों का सफाया विभिन्न ऑपरेशन द्वारा किया गया।
इस साल कुल 61 इंडियन आर्मी के जवानों ने भी आतंकियों से लड़ते वक्त अपनी जवान गंवाई है। 2017 में 30 सैनिक काउंटर-टेररिज्म के दौरान शहीद हुए, वहीं 14 सैनिक सीजफायर उल्लंघन के दौरान और 17 जवानों ने मुठभेड़ के दौरान अपनी जान गंवाई। इसमें भारतीय वायु सेना के तीन जवान भी शामिल है।
इस साल वैष्णो देवी के यात्रियों पर आतंकियों ने हमला किया था, जिसके बाद इंडियन आर्मी ने कई अलग-अलग ऑपरेशन से उनके ठिकानों को निशाना बनाकर बड़ी उपलब्धी हासिल की है। इस साल जैश, लश्कर और तालिबान जैसे कई बड़े संगठनों के आतंकियों का सफाया हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications