सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक के 90 मिनट के वीडियो रिलीज को दी हरी झंडी, पीएमओ लेगा आखिरी फैसला

नई दिल्ली। काफी समय से बहुत से लोग सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे थे। हाल ही में केजरीवाल ने भी एक वीडियो जारी करके पाकिस्तान द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक को झूठा ठहराए जाने के दावे को गलत साबित करने की पीएम मोदी से गुहार लगाई थी।

surgical strike

अब खबर ये है कि सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो फुटेल रिलीज करने को हरी झंड़ी दे दी है। सेना ने सरकार से कहा है कि वह पाकिस्तान में की गई सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो फुटेज जारी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब 90 मिनट का है।

पीएमओ लेगा आखिरी फैसला

अब इस संबंध में आखिरी फैसला प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा किया जाना है। सेना ने इस वीडियो को रिलीज करने का फैसला इसलिए किया है, ताकि जो लोग सेना द्वारा किए गए इस सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें अपने सवालों का जवाब मिल सके।

वहीं दूसरी ओर, इस वीडियो को रिलीज करने से पाकिस्तान को भी मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। आपको बता दें कि जब से सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक किया है, तभी से पाकिस्तान इस सर्जिकल स्ट्राइक को मानने से इनकार कर रहा है।

29 सितंबर को हुआ था सर्जिकल स्ट्राइक

आपको बता दें कि भारतीय सेना ने 29 सितंबर को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक किया था, जिसके तहत 7 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर करीब 38 आतंकियों को मारा गया था, लेकिन पाकिस्तान लगातार इस बात को मानने से इनकार कर रहा है।

सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर न केवल पाकिस्तान सवाल उठा रहा है, बल्कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस नेता संजय निरूपम और दिग्विजय सिंह ने भी सवाल उठाए हैं। इसी के चलते अब सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक के सूबत सामने लाने को हरी झंडी दे दी है।

तनाव बढ़ने का है डर

वीडियो रिलीज करने में एक बड़ी दिक्कत यह भी है कि कहीं इसे रिलीज करने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और अधिक न बढ़ जाए। यही कारण है कि सरकार वीडियो को सार्वजनिक करने में कतरा रही है।

आपको बता दें कि अगर ये वीडियो सामने आता है तो इसका सबसे बड़ा नुकसान पाकिस्तान को होगा। पाकिस्तान सरकार और वहां की सेना अपने ही देश में बुरी तरह से घिर जाएगी, क्योंकि वे लगातार इस तरह के किसी सर्जिकल स्ट्राइक के न होने का दावा कर रहे हैं।

वीडियो के साथ हैं तस्वीरें भी

सेना के उच्च रणनीतिकारों ने बताया कि सेना के पास सर्जिकल स्ट्राइक की न सिर्फ वीडियो है, बल्कि इसकी तस्वीरें भी हैं। ये तस्वीरें सैनिकों और अनमैंड एरियल वीकल्स से खींची गई हैं।

आपको बता दें कि सर्जिकल स्ट्राइक पर सशस्त्र बलों का सिर्फ एक सार्वजनिक बयान आया है, जिसे 29 सितंबर को डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिटरी ऑपरेशंस लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+