इजरायल देगा इंडियन आर्मी को एक ऐसा मिसाइल सिस्टम जो दुश्मन की बैलेस्टिक मिसाइल को करेगा तबाह
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों अपना पहला इजरायल दौरा किया और इस दौरे के बाद अब इंडियन आर्मी को एक ऐसी मिसाइल मिलने वाली है जो न सिर्फ किसी बैलेस्टिक मिसाइल बल्कि एयरक्राफ्ट को भी पल में ढेर कर देगी। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) ने इजरायल की इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आईएआई) के साथ आर्मी के लिए इन मिसाइल के लिए डील साइन की है।

सेना और इजरायल की डील
डीआरडीओ ने आईएआई के साथ जमीन से हवा में मार कर सकने वाली मिडियम रेंज की मिसाइल (एमआरएसएएम) तैयार करने के लिए एक डील साइल की है। यह मिसाइल किसी भी बैलेस्टिक मिसाइल और एयरक्राफ्ट को सेकेंड्स में गिरा सकने में सक्षम है। एक सीनियर आर्मी ऑफिसर की ओर से बताया गया है कि एमआरएसएएम मिसाइल सिस्टम को तैयार करने के लिए एक एमओयू साइन किया गया है और इस मिसाइल को सेना की जरूरतों के हिसाब से ही तैयार किया जाएगा। इस आर्मी ऑफिसर की ओर से बताया गया है कि इस मिसाइल को डीआरडीओ, इजरायल की आईएआई के साथ मिलकर तैयार करेगी।
1.6 बिलियन डॉलर की डील
यह मिसाइल 50 किलोमीटर तक की रेंज वाले कई हवाई टारगेट्स को एक साथ गिराने में सक्षम होगी। अप्रैल में इजरायल की सरकारी कंपनी आईएआई ने कहा था कि इसने भारत के साथ करीब 1.6 बिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ है जिसके तहत सेना के लिए मिसाइल तैयार की जाएगी। एमआरएसएएम सिस्टम दुश्मन की बैलेस्टिक मिसाइल, एयरक्राफ्ट, हेलीकॉप्टर, ड्रोन, सर्विलांस एयरक्राफ्ट के साथ ही वॉर्निंग और कंट्रोल सिस्टम वाले अवॉक्स एयरक्राफ्ट को भी गिराने में सक्षम होगी। अपना नाम न बताने की शर्त पर इस अधिकारी ने जानकारी दी कि एमआरएसएएम मिसाइल सेना के हवाई हमलों की ताकत में बड़ा बदलाव लेकर आएगी। सेना की ओर से सरकार को कई बार इस बात के लिए कहा जा चुका था कि उसे एमआरएसएम मिसाइल की सख्त जरूरत है। एमआरएमएसएम मिसाइल का एक वर्जन पहले से ही एयरफोर्स और नेवी के पास मौजूद है।












Click it and Unblock the Notifications