भारतीय सेना ने LOC पर पाकिस्तानी सेना की संदिग्ध बैट कार्रवाई को नाकाम किया
नई दिल्ली। भारतीय सेना ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के किनारे पाकिस्तानी सेना की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) संदिग्ध कार्रवाई को नाकाम कर दिया है। भारतीय सेना की चिनार कोर ने कहा कि सुबह-सुबह कुपवाड़ा जिले के तंगधार गांव में संदिग्ध गतिविधि देखी गई। मौके पर तीन से चार घुसपैठियों को एलओसी के साथ फॉरवर्ड पोस्ट के करीब से देखा गया।

माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर चिनार कोर ने कहा कि तीन से चार घुसपैठियों को एलओसी के साथ फॉरवर्ड पोस्ट के करीब से देखा गया था। साथ ही कहा गया है कि सैनिकों द्वारा समय पर कार्रवाई ने घुसपैठ को रोक दिया और क्षेत्र की तलाशी अभियान जारी है वहां निगरानी बरती जा रही है।

गौरतलब है बैट पाकिस्तान की विशेष सेनाओं में शामिल है, जो पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा गोलाबारी की आड़ में काम करता है। अतीत में एलओसी पर कई BAT हमले हुए हैं, जिसमें भारतीय जवान शहीद हुए हैं। जनवरी 2013 में लांस नायक हेमराज को मार दिया गया था और उसके शरीर को एक बैट द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया था।

इसी तरह जून 2008 में 2/8 गोरखा राइफल्स के रास्ता भटकने वाले एक सैनिक को केल सेक्टर में एक पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) द्वारा पकड़ लिया गया था, जिसका शव कुछ दिनों के बाद मिला था।












Click it and Unblock the Notifications