यशस्वी जायसवाल छोड़ने वाले हैं राजस्थान रॉयल्स? वैभव सूर्यवंशी की वजह से टीम छोड़ने की मिली सलाह

IPL 2026: क्रिकेट गलियारों में अब यह चर्चा तेज हो चुकी है कि यशस्वी जायसवाल को राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ देना चाहिए। पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने खुलकर सलाह दी है कि जायसवाल को मुंबई इंडियंस जैसी बड़ी टीम का रुख करना चाहिए। रोहित शर्मा के बाद मुंबई को एक धाकड़ भारतीय ओपनर की तलाश है, जहाँ जायसवाल खुद को बतौर लीडर स्थापित कर सकते हैं।

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया। महज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रनों की ऐसी तूफानी पारी खेली कि पूरा स्टेडियम झूम उठा। इस दौरान उन्होंने 335 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। दूसरी तरफ खड़े इंटरनेशनल स्टार यशस्वी जायसवाल सिर्फ मूकदर्शक बनकर रह गए।

IPL 2026

क्या अपनी ही टीम में दूसरे नंबर पर आ गए हैं यशस्वी?

इस सीजन में यशस्वी जायसवाल ने 15 मैचों में 426 रन बनाए हैं, जो कि एक बेहतरीन रिकॉर्ड है। इसके बावजूद वैभव सूर्यवंशी की चमत्कारी बल्लेबाजी के सामने उनका प्रदर्शन फीका दिखने लगा है। विशेषज्ञों का मानना है कि राजस्थान रॉयल्स में रहने पर जायसवाल हमेशा सूर्यवंशी की छाया में दबे रहेंगे। उन्हें अपनी बादशाहत कायम करने के लिए अब नया मंच चाहिए।

युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्डतोड़ सीजन

वैभव सूर्यवंशी इस साल आईपीएल के सबसे बड़े एक्स-फैक्टर साबित हुए हैं। उन्होंने इस सीजन में अब तक 680 से ज्यादा रन कूट दिए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा 65 छक्के लगाने का क्रिस गेल का 14 साल पुराना ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया है। इस बेखौफ खेल ने उन्हें टीम का मुख्य चेहरा बना दिया है।

क्यों जरूरी है जायसवाल के लिए फ्रेंचाइजी बदलना?

अंबाती रायुडू के अनुसार, जायसवाल खुद में एक बहुत बड़े मैच विनर खिलाड़ी हैं। जब नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़ा खिलाड़ी हर मैच में सारा लाइमलाइट लूट ले, तो दूसरे बल्लेबाज पर मानसिक दबाव बढ़ता है। जायसवाल को एक ऐसी टीम की जरूरत है जहाँ वो खुलकर खेल सकें और टीम की रणनीति पूरी तरह उनके इर्द-गिर्द बुनी जाए, न कि किसी और को ध्यान में रखकर प्लान न बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+