कितने पढ़े-लिखे हैं कर्नाटक के नए CM डीके शिवकुमार, कहां से ली कौन सी डिग्री? अब मिलेगी कितनी सैलरी?

DK Shivakumar Education and Salary: कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। करीब ढाई साल पहले कांग्रेस के भीतर जिस सत्ता साझेदारी फॉर्मूले पर सहमति बनी थी, अब उसे लागू किया जा रहा है। दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान और राहुल गांधी के साथ हुई अहम बैठक के बाद मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने पद छोड़ दिया है। इसके बाद राज्य की सत्ता अब उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के हाथों में जा रही है।

कांग्रेस के भीतर लंबे समय से यह चर्चा चल रही थी कि सरकार बनने के ढाई साल बाद नेतृत्व परिवर्तन किया जाएगा। अब डीके शिवकुमार जल्द ही कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। 3 जून को शाम 4 बजे शपथ ग्रहण होने है। इस बदलाव को राज्य की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।

DK Shivakumar Education and Salary

सत्ता परिवर्तन की चर्चा तेज

दिल्ली में हुई हाई लेवल बैठक के बाद कर्नाटक कांग्रेस में हलचल बढ़ गई है। पार्टी नेतृत्व ने लंबे समय से चल रहे नेतृत्व परिवर्तन के फॉर्मूले पर आगे बढ़ने के संकेत दिए। इसी के बाद मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के इस्तीफे की खबर सामने आई। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस अब संगठन और सरकार के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है। डीके शिवकुमार लंबे समय से मुख्यमंत्री पद के बड़े दावेदार माने जाते रहे हैं। शिवकुमार जल्द ही शपथ लेने के बाद कर्नाटक के CM बन जाएंगे।

ये भी पढ़ें: सिद्धरामैया को दिल्ली ले जा रहे विमान की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, बेटे यतींद्र और सुरजेवाला भी हैं साथ

पढ़ाई में भी मजबूत रहे डीके शिवकुमार (DK Shivakumar Education)

डीके शिवकुमार सिर्फ राजनीति में ही नहीं, पढ़ाई में भी अच्छा रिकॉर्ड रखते हैं। उनकी शुरुआती शिक्षा कनकपुरा में हुई थी। इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु के आरसी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की। राजनीति में सक्रिय रहने के बावजूद उन्होंने पढ़ाई नहीं छोड़ी। साल 2006 में उन्होंने कर्नाटक राज्य मुक्त विश्वविद्यालय, मैसूर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया था।

मुख्यमंत्री बनते ही बढ़ जाएगा वेतन (DK Shivakumar Salary)

अभी डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं। इस पद पर उन्हें वेतन और भत्तों को मिलाकर हर महीने करीब 1.5 लाख से 2 लाख रुपये तक मिलते हैं। अगर वह मुख्यमंत्री बनते हैं तो उनका मासिक वेतन और भत्ते बढ़कर करीब 2.5 लाख से 3 लाख रुपये तक पहुंच सकते हैं। इसमें मूल वेतन, निर्वाचन क्षेत्र भत्ता और सत्कार भत्ता शामिल होगा।

बंगला, सुरक्षा और विमान जैसी बड़ी सुविधाएं

मुख्यमंत्री बनने के बाद डीके शिवकुमार को कई नई आधिकारिक सुविधाएं भी मिलेंगी। उन्हें राज्य का मुख्य सरकारी बंगला दिया जाएगा। साथ ही जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा भी मिलेगी। इसके अलावा उनके काफिले में विशेष बुलेटप्रूफ गाड़ियां शामिल होंगी। राज्य के दौरों और जरूरी सरकारी कार्यक्रमों के लिए विशेष विमान के इस्तेमाल का अधिकार भी मुख्यमंत्री पद के साथ मिलेगा।

कांग्रेस के लिए अहम माना जा रहा फैसला

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को कांग्रेस के लिए बड़ा राजनीतिक कदम माना जा रहा है। पार्टी इस बदलाव के जरिए अगले चुनावों से पहले संगठन को और मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। डीके शिवकुमार को संगठन और चुनावी प्रबंधन में मजबूत नेता माना जाता है। ऐसे में उनके मुख्यमंत्री बनने से राज्य की राजनीति में नई दिशा देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: Modi-Shah की राजनीति को मात देने वाले DK Shivakumar ने PM के खिलाफ लड़ा पहला चुनाव, हार कर भी कैसे बने बाजीगर?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+