जम्‍मू कश्‍मीर: पुंछ में इंडियन आर्मी ने पाकिस्‍तानी सेना की पोस्‍ट तबाह कर फायरिंग का दिया मुंहतोड़ जवाब

पुंछ। पाकिस्‍तान की तरफ से लगातार नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर फायरिंग करके युद्धविराम का उल्‍लंघन किया जा रहा है। पाक सेना की ओर से जम्‍मू कश्‍मीर के पुंछ जिले में स्थित दिगवार सेक्‍टर में लगातार भारी गोलाबारी जारी है। मंगलवार शाम, सेना ने इस गोलीबारी का करारा जवाब दिया है। सेना ने बालनोई सेक्‍टर में जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्‍तान सेना की एक पोस्‍ट को उड़ा दिया है। मंगलवार शाम हुई इस कार्रवाई में पाक सेना के कुछ जवानों के भी मारे जाने की खबरें हैं। पाकिस्‍तान की तरफ से आए दिन एलओसी पर भारी फायरिंग की जा रही है।

एक ही दिन में तीन बार तोड़ा युद्धविराम

एक ही दिन में तीन बार तोड़ा युद्धविराम

मंगलवार को पाक ने एक ही दिन में तीन बार युद्धविराम तोड़ा था। एक मार्च को पुंछ के झुलास में हुई पाक फायरिंग में दो बच्‍चों की मौत हो गई थी जिसमें से एक सिर्फ नौ माह का शिशु था। इस घटना में जो दूसरा बच्‍चा था उसकी उम्र पांच वर्ष थी। फायरिंग में इन बच्चों की मां ने भी दम तोड़ दिया था। पाक लगातार फायरिंग में एलओसी पर स्थित गांवों को निशाना बना रहा है। पिछले शुक्रवार को जब विंग कमांडर अभिनंदन को देश भेजा गया था उस समय भी लगातार पाक सेना की ओर से फायरिंग की जा रही थी।

एयर स्‍ट्राइक के बाद आक्रामक पाक

एयर स्‍ट्राइक के बाद आक्रामक पाक

26 फरवरी को जब से इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) की ओर से पाकिस्‍तान के बालाकोट में स्थित जैश-ए-मोहम्‍मद के ठिकानों को निशाना बनाया गया है, तब से ही पाक की तरफ से आक्रामक रुख एलओसी पर जारी है। खैबर पख्‍तूनख्‍वा में स्थित बालाकोट में इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) की ओर हवाई हमलों के बाद पाक कितना भड़का है, इसका अंदाजा लगातार हो रही फायरिंग से लगाया जा सकता है। एलओसी पर मौजूद भारी तनाव के बीच ही नॉर्दन आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने व्‍हाइट कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह के साथ राजौरी सेक्‍टर में स्थित फॉरवर्ड पोस्‍ट्स का दौरा किया था।

 एक हफ्ते में 60 बार सीजफायर वॉयलेशन

एक हफ्ते में 60 बार सीजफायर वॉयलेशन

न्‍यूज एजेंसी पीटीआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पिछले एक हफ्ते में 60 बार युद्धविराम तोड़ा है और 70 से ज्‍यादा आम नागरिक इस फायरिंग में घायल हुए हैं। पाक ने एलओसी पर स्थित पुंछ, राजैारी, जम्‍मू और बारामूला जिलों में स्थित फॉरवर्ड पोस्‍ट्स पर फायरिंग की है। इस फायरिंग में नौ लोग घायल हैं जिसमें से कुछ जवान भी हैं। मंगलवार को भी पाक सेना की ओर से राजौरी के सुंदरबनी में फायरिंग की गई है। सुंदरबनी में ही पिछले बुधवार को पाकिस्‍तान एयरफोर्स के फाइटर जेट्स दाखिल हुए थे। पाक वायुसेना की ओर से 27 फरवरी को कश्‍मीर में स्थित मिलिट्री संस्‍थानों को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+