पीओके में भारतीय सेना की कार्रवाई की खबरें फर्जी: आर्मी
नई दिल्ली। भारत की सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर(पीओके) में आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाते हुए स्ट्राइक करने को लेकर चल रही खबरों का खंडन किया है। भारतीय सेना के सैन्य संचालन महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह ने कहा है कि एलओसी के पार पीओके मे में भारतीय सेना की कार्रवाई करने को लेकर चल रह खबरें फर्ज़ी हैं।

क्या कहा गया था खबरों में सेना की कार्रवाई को लेकर
सूत्रों के हवाले से ये खबर आई थी कि भारत ने पीओके में आतंकियों के लॉन्चपैड पर ये पिनप्वाइंट स्ट्राइक्स की हैं। कहा गया है कि सर्दियां शुरू होने से पहले पाकिस्तान लगातार सीजफायर तोड़कर ज्यादा से ज्यादा आतंकियों को इस ओर भेजने की कोशिश कर रहा है। कहा गया कि इसी को रोकने के लिए भारतीय सेना की ओर से पीओके में ये कार्रवाई हुई है। अब सेना ने इसे फर्जी करार दिया है।

होती है घुसपैठ की कोशिश
जम्मू कश्मीर में सर्दियों शुरू होने के साथ ही बर्फ पड़नी शुरू हो जाती है। इस मौसम में पाकिस्तान की कोशिश आतंकियों की घुसपैठ कराने की है। हाल के दिनों में पाक की सेना लगातार सीजफायर को तोड़ गोलाबारी कर रही है और बस्तियों को भी निशाना बना रही है। इस सबके पीछे घुसपैठ कराने की ही कोशिश है। कहा जा रहा था कि पीओके में आतंकियों ने ठिकाने बना रखे हैं, जिन्हें इस ओर भेजने की फिराक में वो हैं। खबरों में इन्हीं ठिकानों को निशाना बनाए जाने का दावा किया गया।

भारतीय सेना ने मार गिराए थे पाक के 12 जवान
बीते हफ्ते एलओसी पर तनाव देखने को मिला था। पाक की ओर से गोलीबारी के बाद भारतीय सेना की जवाबी गोलीबारी में 10 से 12 पाक सेना के जवान मारे गए थे। जिसके बाद सीमा पर माहौल तनावपूर्ण हो गया था। भारत ने जवाबी गोलीबारी में पाक की कई चौकियां और बंकर भी तबाह कर दिए थे। (तस्वीरें प्रतीक के तौर पर इस्तेमाल की गई हैं)
ये भी पढ़ें- VIDEO: भारतीय सेना ने पाक फौज के कई बंकरों को किया नेस्तानाबूद, 12 जवानों को मार गिराया












Click it and Unblock the Notifications