Mai Delhi Hoon: 'छोले भटूरे से आलू चाट तक', ये हैं दिल्ली के टॉप 5 स्ट्रीट फूड, जहां पेट तो भरे लेकिन मन नहीं
Mai Delhi Hoon (मैं दिल्ली हूं) News: दिल्ली से जुड़ी बेहद खास बातें (वनइंडिया की खास पेशकश)
'कहते हैं दिल का रास्ता पेट से होकर गुज़रता है, तभी तो कहा जाता है कि अगर किसी के दिल में जगह बनानी है तो पहले उसे खिलाओ-पिलाओ।'
दिल्ली वाले तो इस मामले में मास्टर हैं, यहां के निवासियों के बारे में एक जुमला भी मशहूर है कि 'ये लोग पहले पानी पिलाते हैं और फिर बातें सुनाते हैं'।

मतलब कहने का ये कि जो ठेठ दिल्ली वाला है, अगर उसके घर आप पहुंचते हैं तो वो जाते ही आपको पहले पानी ऑफर करेगा और फिर आपसे बातें करेगा।
दिल्ली की 5 सबसे टेस्टी स्ट्रीट फूड... जहां टेस्ट भी है और हेल्थ भी (Mai Delhi Hoon)
तो चलिए आज इस स्पेशल सेगमेंट में हम बात करेंगे दिल्ली की 5 सबसे टेस्टी स्ट्रीट फूड की... जहां केवल पेट ही नहीं भरता बल्कि दिल भी तृप्त हो जाता है। लोग यहां पर गोलगप्पे और छोले भटूरे खाते हुए विश्व की उन परेशानियों का हल भी चुटकी में निकाल लेते हैं, जिनका समाधान बड़े-बड़े राजनेताओं के पास भी नहीं है।
चांदनी चौक की परांठे वाली गली (Mai Delhi Hoon)
दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित परांठे वाली गली अपने स्वादिष्ट परांठों के लिए मशहूर है। यहां आलू, पनीर, गोभी, मटर, और यहां तक कि मिठाई से भरे हुए परांठे मिलते हैं। इन परांठों को मक्खन और दही के साथ परोसा जाता है, जो इनके स्वाद को और बढ़ा देता है। लोग यहां पर आपको उंगलियां चाटते नजर आएं तो आपको बिल्कुल भी हैरान होने की जरूरत नहीं है। पराठों का साइज तो काफी बड़ा होता है लेकिन प्राइज बिल्कुल किफायती होता है इसलिए तो वीकेंड पर परांठे वाली गली में पैर रखने की भी जगह नहीं होती है।
करोल बाग का चाट (Mai Delhi Hoon)
करोल बाग की चाट दिल्ली की सबसे बेहतरीन चाट में से एक मानी जाती है। यहां आलू चाट, पापड़ी चाट, गोलगप्पे, और दही भल्ले जैसे लज़ीज़ विकल्प मिलते हैं। खासकर गोलगप्पों की खट्टे-मीठे पानी के साथ सेव पुरी आपको दीवाना ना बना दे तो फिर कहना ही क्या। यह लड़कियों और महिलाओं की फेवरेट प्लेस है। आपको यहां पर महिलाएं मोल-भाव करते भी नजर आएंगी।
लाजपत नगर के मोमोज़ (Mai Delhi Hoon)
दिल्ली में मोमोज़ खाने का अलग ही मज़ा है और लाजपत नगर इस मामले में सबसे आगे है। यहां आपको स्टीम्ड, फ्राइड और तंदूरी मोमोज़ के साथ-साथ विभिन्न चटपटे सॉस मिलेंगे। तंदूरी मोमोज़ का मसालेदार स्वाद हर किसी को अपना दीवाना बना देता है। ये लवर्स प्लेस भी कहा जाता है, अक्सर यहां पर आपको प्रेमी जोड़े देखने को मिलेंगे।
सरोजिनी नगर की रोल्स-राजौरी गार्डन की चाउमीन (Mai Delhi Hoon)
सरोजिनी नगर का बाजार सिर्फ शॉपिंग के लिए ही नहीं, बल्कि स्वादिष्ट रोल्स के लिए भी मशहूर है। यहां के चिकन, मटन और वेजिटेबल रोल्स को ताज़ी और मसालेदार चटनियों के साथ परोसा जाता है। इन रोल्स का हर एक बाइट आपको मन से तृप्त कर देगा। तो वहीं राजौरी गार्डन की सड़कें अपने इंडो-चाइनीज़ फूड के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां की चाउमीन में सब्जियों और मसालों का परफेक्ट मिश्रण होता है। साथ ही, यहां की मंचूरियन और फ्राइड राइस भी लोगों की पसंदीदा हैं।
दिल्ली के छोले भटूरे (Mai Delhi Hoon)
अब बात उस व्यंजन की जो कि दिल्ली की पहचान है। जी हां, हम जिक्र कर रहे हैं छोले भटूरे की, जिसका जन्म तो पंजाब में हुआ था, लेकिन दिल्ली ने इसे असली पहचान दी। दिल्ली आएं और छोला-भटूरा ना खाएं तो फिर क्या खाया? दिल्ली में छोले भटूरे का स्वाद लेने के लिए कई प्रसिद्ध जगहें हैं, जिनमें से कुछ के नाम निम्नलिखित हैं...
आ गया ना मुंह में पानी.... सच बताइएगा मजा आया ना... आज के सेगमेंट में बस इतना ही.... फिर हाजिर होंगे कुछ और रोचक जानकारी के साथ, तब तक आप मजेदार खानों का मजा लीजिए और अपनी सेहत का ध्यान रखिए।
आपको ये सेगमेंट कैसा लगा? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।देश-दुनिया की तमाम जानकारी के लिए बने रहिए वनइंडिया हिंदी के साथ।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications