भारत में पहली बार: 5वीं कक्षा के 2 दोस्त के हाथों में आर्मी व नेवी की कमान, कौन हैं द्विवेदी व त्रिपाठी?
Indian Army Navy Chief Story: दोस्ती वाली यह सक्सेस स्टोरी मिसाल है। 51 साल बाद एक दोस्त भारतीय सेना प्रमुख तो दूसरा भारतीय भारतीय नौसेना प्रमुख।
भारत के सैन्य इतिहास का संभवतया पहला मामला जब दो क्लासमेट में एक हाथ में थल सेना तो दूसरे के हाथ में नौसेना की कमान है।

हम बात कर रहे हैं भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी व भारतीय नौसेना नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी की। ये दोनों सैनिक स्कूल रीवा मध्य प्रदेश में एक साथ पढ़ा सकते थे।
सैनिक स्कूल रीवा के साल 1973 बैच में पांचवीं कक्षा से शुरू हुई उपेंद्र द्विवेदी व डीके कुमार त्रिपाठी की दोस्ती आज भी जारी है। दोनों कक्षा में एक साथ एक ही बैंच पर बैठा करते थे। फिर एनडीएम में दोनों जोड़ी एक साथ पहुंची।
एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार सैनिक स्कूल रीवा के सीनियर मास्टर डॉ. आरएस पांडे बताते हैं कि यह रीवा सैनिक स्कूल ही नहीं बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि सेना की दो विंग आर्मी व नेवी के चीफ सहपाठी व एक ही राज्य के रहने वाले हैं।
रीवा सैनिक स्कूल में उपेंद्र द्विवेदी के रोल नंबर 931 व दिनेश कुमार त्रिपाठी के रोल नंबर 938 हुआ करते थे। द्विवेदी औसत छत्र हुआ करते थे। बाद में जम्मू-कश्मीर राइफल्स में एक युवा इन्फैंट्री अधिकारी के रूप में कई महत्वपूर्ण पद संभाले।
Who is Upendra Dwivedi (उपेन्द्र द्विवेदी का जीवन परिचय)
- भारतीय सेना में चार सितारा जनरल उपेंद्र द्विवेदी का जन्म 1 जुलाई 1964 को मध्य प्रदेश में हुआ।
- उपेंद्र द्विवेदी ने 30 जून 2024 को जनरल मनोज पांडे से आर्मी चीफ का पदभार संभाला।
- उपेंद्र द्विवेदी ने सैनिक स्कूल रीवा मध्य प्रदेश के अलावा एनडीए खडकवासला, इंडियन मिलिट्री एकेडमी, यूएस आर्मी वॉर कॉलेज से पढ़ाई की है।
- आर्मी चीफ बनने से पहले उपेंद्र द्विवेदी 46वें उप सेना प्रमुख, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ उत्तरी कमान, डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सूचना प्रणाली और समन्वय) और जनरल ऑफिसर कमांडिंग IX कोर के रूप में कार्य किया।
- जनरल द्विवेदी को 15 दिसंबर 1984 को भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून से जम्मू और कश्मीर राइफल्स की 18वीं बटालियन में कमीशन मिला था।
- जनरल द्विवेदी ने ऑपरेशन रक्षक के दौरान कश्मीर घाटी में चौकीबल में एक बटालियन की कमान संभाली और राजस्थान के रेगिस्तान, ऑपरेशन राइनो के दौरान मणिपुर में असम राइफल्स के एक सेक्टर की कमान संभाली।
Who is Dinesh Kumar Tripathi (दिनेश कुमार त्रिपाठी का जीवन परिचय)
- भारतीय नौसेना के 26वें प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का जन्म 15 मई 1964 को मध्य प्रदेश में हुआ।
- एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने 30 अप्रैल 2024 को इंडियन नेवी चीफ का पदभार संभाला।
- एडमिरल त्रिपाठी ने सैनिक स्कूल रीवा के अलावा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, पुणे से स्नातक किया। डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन में स्टाफ कोर्स पूरा किया।
- नेवी चीफ बनने से पहले डीके त्रिपाठी ने फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वेस्टर्न नेवल कमांड, चीफ ऑफ पर्सनेल (सीओपी) और डायरेक्टर जनरल ऑफ नेवल ऑपरेशंस (डीजीएनओ) के रूप में भी कार्य किया।
- 1 जुलाई 1985 को भारतीय नौसेना में कार्यकारी शाखा में नियुक्त हुए दिनेश कुमार त्रिपाठी संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के विशेषज्ञ हैं।












Click it and Unblock the Notifications