कोरोना वॉरियर्स पर फूलों की वर्षा, कोरोना के योद्धाओं को सेना का सलाम

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं देश के कोरोना योद्धा भी तत्परता से कोरोना से लड़ाई लड़ रहे हैं। कोरोना वॉरियर्स के प्रति सम्मान दर्शाने के लिए देशवासियों ने ताली, थाली और शंखनाद किया तो अब भारतीय सेना इन वॉरियर्स का सम्मान करेगी। आज देश के योद्धा कोरोना योद्धाओं का सम्मान करेंगे। सरहद पर डटे हमारे सेना के जवान अब कोरोना की लड़ाई में पहले मोर्चे पर लड़ रहे कोरोना वॉरियर्स का खास सम्मान करेंगे। कोरोना के इन वीरों को आज सरहद के शूरवीर सलामी पेश करेंगे।

Recommended Video

    Corona Warriors को सेना का सलाम, Indian Air Force और Navy ने आसमान से बरसाए फूल | वनइंडिया हिंदी
     Indian Army, Air force and Navy special Thanks to Corona Warrios, Flower Shower on Covid 19 warriors from Srinagar to Trivandrum by 9 Fighter Plan

    आज देश की तीनों सेनाएं कोरोना की जंग में जुटे डॉक्टरों, सफाईकर्मियों, नर्सों, मेडिकल स्टाफ, पुलिस और दूसरे फ्रंटलाइन योद्धाओं के प्रति आभार प्रकट करेगी। सेना आज इन कर्मवीकों पर फूलों की वर्षा करेगी। आज देश में पूर्व से पश्चिम तक, उत्तर से दक्षिण तक इन योद्धाओं का सम्मान होगा। अस्पतालों पर फूलों की बारिश की जाएगी। इसके लिए सेना ने व्यापक इंतजाम किए हैं। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को घोषणा की थी।

    इस खास कार्यक्रम की शुरूआत दिल्ली के पुलिस मेमोरियल में श्रद्धांजलि के साथ होगी। इसके बाद भारतीय वायु सेना के 9 फाइटर प्लेन आसमान में फ्लाई पोस्ट करेंगे। पहला फ्लाई पास्ट श्रीनगर से त्रिवेंद्रम तक होगा। जबकि दूसरा फ्लाई पास्ट डिब्रुगढ़ से कच्छ तक किया जाएगा। एयरफोर्ट के ट्रांसपोर्ट विमान और फाइटर जेट इस फ्लाई पास्ट में हिस्सा लेंगे। वहीं नेवी के हेलीकॉप्टर कोरोना अस्पतालों पर आसमान से फूल बरसाएंगे। जबकि भारतीय थल सेना देशभर के कोविड अस्पतालों में माउंटेन बैंड परफॉर्मेंस करेगी। वहीं नौ सेना के लड़ाकू जहाज दोपहर 3 बजे के बाद रोशन नजर आएंगे। दिल्ली, मुंबई, जयपुर, अहमदाबाद, गुवाहाटी, पटना और लखनऊ से फाइटर प्लेन गुजरेंगे। वहीं श्रीनगर, चंडीगढ़, दिल्ली, जयपुर, भोपाल, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, कोयम्बटूर और तिरुवनंतपुरम से वायुसेना के ट्रांसपोर्ट प्लेन गुजरेंगे।

    Lockdown 3.0: 17 मई तक देश बंद, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद, पूरी डीटेल यहां

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+