एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश में लापता, 3 लोग थे सवार

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश में वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। इस हेलीकॉप्टर में तीन लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर सगली गांव के पास से गायब हो गया। ये हेलीकॉप्टर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए गया हुआ था, लेकिन खुद ही गायब हो गया।

 Indian Air Force rescue helicopter goes missing in Arunachal Pradesh, search operations on

इससे पहले अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। खराब मौसम की वजह से उनके विमान की आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी। इस बीएसएफ के एमआई-17 हेलीकॉप्टर में रिजिजू के अलावा सात अन्य यात्री और चालक दल के सदस्य थे।

वहीं इस एयरफोर्स के विमान के लापता होने पर किरण रिजिजू ने ट्विट कर इस बात की जानकारी दी और कहा कि उत्तर-पूर्वी भारत में मौसम काफी खराब है। मैं सुरक्षित हूं लेकिन पूरा राज्य तंत्र वायु सेना के हेलीकॉप्टर की तलाश में जुटा है। उन्होंने कहा कि लापता हेलीकॉप्टर को खोजने की पूरी कोशिश की जा रही है और उम्मीद है कि जल्द ही उसे खोज निकाला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+