Video: 100 साल के IAF फाइटर पायलट ने सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे
नई दिल्ली। इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) के सबसे वृद्ध फाइटर पायलट ने हाल ही में अपना 100वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर एयरफोर्स चीफ, एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने 100 साल के स्क्वाड्रन लीडर को अपनी शुभकामनाएं भेजी। इनकी फोटो और इनसे जुड़ी जानकारियां इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Recommended Video
अगस्त 1947 में हुए रिटायर
दलीप सिंह मजीठिया जिन्होंने आजादी से पहले आईएएफ का इतिहस जीया है, सन् 1947 में स्क्वाड्रन लीडर की रैंक से रिटायर हो गए थे। जब देश को आजादी मिली थी, उसी माह यानी अगस्त में स्क्वाड्रन लीडर मजीठिया ने एयरफोर्स को अलविदा कह दिया था। सोमवार को उनका 100वां बर्थडे था और इसके साथ ही वह आईएएफ के ऐसे फाइटर पायलट बन गए जिसकी उम्र सबसे ज्यादा है। आईएएफ ने इस मौके पर ट्वीट किया और लिखा, 'आईएएफ स्क्वाड्रन लीडर दलीप सिंह मजीठिया (रिटायर्ड) को आज उनके 100वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देती है। वह अगस्त 1947 में रिटायर हुए थे और अब वह सबसे उम्रदराज आईएएफ फाइटर पायलट हैं।' आईएएफ चीफ ने सभी पायलट्स की तरफ से उन्हें बर्थडे विश किया। ट्विटर पर एक छोटी सी वीडियो क्लिप भी शेयर की गई है।












Click it and Unblock the Notifications