भारतीय वायुसेना में शामिल हुईं 2 और महिला फाइटर पायलट, अब तक कुल 5

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के लिए शनिवार का दिन खास रहा। शनिवार को वायुसेना में 2 नईं महिला फाइटर पायलटें शामिल हुईं। हैदराबाद के आइएफ एकेडमी में आयोजित ग्रेजुएशन परेड के दौरान नौसेना चीफ सुनील लांबा की मौजूदगी में शिवांगी सिंह और प्रतिभा को वायुसेना में कमीशन प्रदान किया गया। इस तरह वायुसेना में अब कुल 5 महिला फाइटर पायलट हो गईं हैं।

भारतीय वायुसेना में शामिल हुईं 2 और महिला फाइटर पायलट, अब तक कुल 5

मिली जानकारी के मुताबिक शिवांगी और प्रतिभा का बीते जुलाई माह में ही वायुसेना में चयन हो गया था। इसके बाद से ही दोनों की ट्रेनिंग चल रही थी। इससे पहले तीन और महिलाओं, भावना कांत, अवनि चतुर्वेदी और मोहना सिंह को दिसंबर 2016 में बतौर महिला फाइटर पायलट वायुसेना में शामिल किया गया था।

कार्यक्रम के बाद फाइटर पायलट बनने की खुशी शिवांगी और प्रतिभा के चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी। प्रतिभा ने बताया कि यह किसी सपने के पूरा होना जैसा है। बता दें कि शिवांगी यूपी के वाराणसी की रहने वाली है जबकि प्रतिभा राज्स्थान के राजगढ़ से आती हैं। शिवांगी और प्रतिभा के अलावा 103 और पुरुष पायलटों को वायुसेना में कमीशन प्रदान किए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+