Indian Air Force के कैलेंडर में बालाकोट एयर स्‍ट्राइक और मिराज जेट

नई दिल्‍ली। इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) ने अपने साल 2020 के आधिकारिक कैलेंडर में बालाकोट एयरस्‍ट्राइक का जिक्र किया है। एयरफोर्स ने फरवरी माह में इस एयरस्‍ट्राइक को दिखाने की कोशिश की है। आपको बता दें कि 26 फरवरी को एयर स्‍ट्राइक का एक साल हो जाएगा। 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत की तरफ से जवाबी कार्रवाई हुई थी।

iaf-calander.jpg

कैलेंडर में मिराज 2000 जेट विमानों को दिखाया गया है। पीछे कुछ पहाड़ियां दिखाई दे रही हैं और मिराज को स्‍पाइस बम ड्रॉप करते हुए देखा जा सकता है। 26 फरवरी 2019 को आईएएफ के 12 मिराज 2000 जेट्स एलओसी पार करके बालाकोट में दाखिल हुए थे। इस एयरस्‍ट्राइक के दौरान करीब 200-300 आतंकियों के मारे जाने की खबरें आई थीं। इस कार्रवाई में जैश के बालाकोट पर हवाई हमले किए गए थे।

बालाकोट, पाकिस्‍तान के खैबर पख्‍तूनख्‍वां में आता है और इस एयर स्‍ट्राइक में पहली बार आईएएफ ने एलओसी को पार किया था।एयरस्ट्राइक के बाद तत्‍कालीन विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा था कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली थी कि जैश-ए-मोहम्मद देश के विभिन्न हिस्सों में एक और आत्मघाती आतंकी हमले की कोशिश कर रहा था और फिदायीन जिहादियों को इसके लिए प्रशिक्षित किया जा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+