Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इंडियन एयरफोर्स का एयरक्राफ्ट एएन-32 लापता, 29 लोग सवार

चेन्नई। चेन्‍नई। इंडियन एयरफोर्स के ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट एएन-32 के लापता होने की खबरें हैं। यह एयरक्राफ्ट चेन्‍नई से पोर्ट ब्‍लेयर के लिए रवाना हुआ था। बताया जा रहा है कि इसमें 29 लोग सवार है।

AN 32 Aircraft

इस एयरक्राफ्ट ने सुबह 7:46 पर तांबरम से टेक ऑफ किया था। आखिरी बार इसे सुबह 8:12 मिनट पर रडार पर देखा गया था। यह एयरक्राफ्ट बंगाल की खाड़ी के ऊपर था जब इसका संपर्क रडार से खत्‍म हो गया।

एएन-32 कुरियर सर्विस के लिए रवाना हुआ था। इंडियन एयरफोर्स से इंडियन नेवी के साथ मिलकर एक ज्‍चाइंट रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन लांच कर दिया है।

रेस्‍क्‍यू एंड सर्च ऑपरेशन में इंडियन एयर फोर्स और इंडियन नेवी के एयरक्राफ्ट्स लगाए गये है। सर्च एंड रेक्‍स्‍यू ऑपरेशन में एक पी 8 आई और एक डोर्नियर के अलावा चार वॉरशिप्‍स करमुख, घड़ियाल, ज्योति और कूथर को भी लगाया गया है।

25 मार्च 1986 को एएन-32 जामनगर में स्थित आईएएफ की बेस की ओर आ रहा था तभी यह क्रैश हो गया था। इसमें तीन क्रू मेंबर्स और चार यात्री सवार थे।

इससे पहले वर्ष 1999 में इंडियन एयरफोर्स का एएन-32 दिल्‍ली में लैंडिंग से पहले ही क्रैश हो गया था। उस समय हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+