पाकिस्तान को कोरोना वायरस की वैक्सीन सप्लाई करेगा भारत
सारमिक रिश्तों में बढ़ते तनाव के बीच भारत पाकिस्तान को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए वैक्सीन मुहैया कराएगा।
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहे पाकिस्तान को भारत कोरोना वायरस वैक्सीन की सप्लाई करेगा। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि भारत, मेड इन इंडिया कोविड-19 वैक्सीन को कोवैक्स संधि के तहत पाकिस्तान को सप्लाई करेगा। आपको बता दें कि कोवैक्स दुनिया भर में टीकों की आपूर्ति के लिए बनाया गया एक वैश्विक गठबंधन है।
Recommended Video

इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक, कोवैक्स सुविधा के तहत पाकिस्तान को भारत निर्मित वैक्सीन मुहैया कराई जाएगी। खबर में यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान को वैक्सीन की कितनी मात्रा दी जाएगी फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है। सूत्रों ने यह भी बताया कि इस वैक्सीन को भारत से सीधे पाकिस्तान पहुंचाया जाएगा।
मालूम हो कि इस साल जनवरी में पाकिस्तान के ड्रग रेगुलेटर, ड्रग रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ पाकिस्तान ने ऑक्सफोर्ड द्वारा निर्मित एस्ट्राजेनेका कोविड-19 वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दी थी। यह कोरोना की पहली वैक्सीन थी जिसे मंजूरी दी गई थी। मालूम हो कि भारत ने अब तक कम से कम 65 देशों को तीन श्रेमियों में कोवैक्स संधि के तहत निशुल्क और वाणिज्यिक बिक्री के माध्यम से वैक्सीन की आपूर्ति की है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत अब तक 579.19 लाख वैक्सीन की सप्लाई कर चुका है, जिनमें से 163 लाख वैक्सीन को कोवैक्स सहयोग के तहत सप्लाई किया गया है। इसके अलावा 77 लाख वैक्सीन को अनुदान के तहत और 338 लाख वैक्सीन को वाणिज्यिक सौदों के तहत सप्लाई किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि वैक्सीन की सबसे अधिक (90 लाख) खुराक बांग्लादेश को दी गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications