UNSC में भारत विकासशील देशों के हितों को सुरक्षित बनाए रखेगा: एस जयशंकर
नई दिल्ली। बहुपक्षीयवाद की अनिवार्यता को रेखांकित करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि भारत प्रमुख समकालीन चुनौतियों पर वैश्विक सहमति को मजबूत करने के लिए यूएनएससी में विकासशील देशों के हितों को बनाए रखेगा। शनिवार को एक ट्वीट में विदेश मंत्री ने कहा कि जैसा कि UN ने अपनी 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर कहा, बहुपक्षवाद में सुधार एक आवश्यक अनिवार्यता बन गई है।

बकौल विदेश मंत्री एस जयशंकर, भारत गैर-स्थायी सदस्य के रूप में जनवरी 2021 में यूएनएससी में प्रवेश करेगा। हम विकासशील दुनिया के हितों को बनाए रखेंगे और एक प्रमुख समकालीन चुनौती पर वैश्विक सहमति को मजबूत करने की कोशिश करेंगे।

गौरतलब है गत बुधवार को एक पुस्तक लॉन्च में विदेश मंत्री ने कहा था कि बहुपक्षवाद आज गंभीर खतरे में है, क्योंकि बड़े देश अपने हितों पर केंद्रित हैं। वहीं, संयुक्त राष्ट्र में सुधारों का आह्वान करते हुए उन्होंने संयुक्त राष्ट्र को सुधार की आवश्यकता पर भी बल दिया था।












Click it and Unblock the Notifications