'2024 तक भारत में होंगे अमेरिका जैसे हाईवे', 12 लेन फ्लाईओवर के उद्घाटन पर बोले गडकरी
वड़ोदरा में 12 लेन प्लाईओवर पुल के उद्घाटन के बाद नितिन गडकरी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा की सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण करना केंद्र की प्राथमिकता है।

Nitin Gadkari in Vadodara: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को गुजरात को कई सौगातें दीं। उन्होंने गुजरात में 4000 करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाओं पर मुहर लगाई। इसमें केंद्रीय सड़क कोष के तहत 1000 करोड़ रुपए की राशि शामिल है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी वड़ोदरा में 12 लेन फ्लाईओवर पुल के उद्घाटन के मौके पर पहुंचे थे। दुमद-देना चौराहे पर उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं में पर नियंत्रण केंद्र की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। गडकरी ने शुक्रवार को आश्वासन देते हुए कहा कि भारत में सभी राष्ट्रीय राजमार्ग वर्ष 2024 के अंत से पहले अमेरिका में राजमार्गों के बराबर होंगे।
गडकरी, जो दुमद-देना चौराहे पर 54 करोड़ रुपये की लागत से बने 12-लेन फ्लाईओवर पुल का उद्घाटन करने के लिए वड़ोदरा पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने गुजरात में सड़क परियोजनाओं के लिए 4,000 करोड़ रुपये के आवंटन को भी मंजूरी दी।
गडकरी ने वड़ोदरा के सांसद रंजन भट्ट की मांग पर कई परियोजनाओं को मंजूरी देने की भी घोषणा की, जिसमें वड़ोदरा के छानी क्षेत्र में एक राजमार्ग अंडरपास, मुंबई को जोड़ने वाले राजमार्ग के वड़ोदरा-वापी खंड पर छह लेन की सड़क से मिलान करने के लिए दो लेन के पुल का विस्तार शामिल है।
इसके अलावा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि द्वारका में सिग्नेचर ब्रिज के साथ-साथ दिल्ली-मुंबई राजमार्ग का गुजरात चरण अगले तीन महीनों के भीतर तैयार हो जाएगा। गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्माष्टमी तक द्वारका में सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन करेंगे।
गडकरी ने कहा कि वे एक सड़क दुर्घटना में बाल- बाल बचे थे। जिसके बाद वे सड़क सुरक्षा को प्राथमिता पर रखते हैं। उन्होंने कहा,"वो 2004 की बात है, जब मैं महाराष्ट्र में विपक्ष का नेता था और एक दुर्घटना का शिकार हुआ था। मेरी कार एक ट्रक के नीचे कुचल गई लेकिन भगवान की कृपा से मैं और मेरा परिवार बच गया।"












Click it and Unblock the Notifications