एशिया में आर्थिक संरचना के निर्माण में मदद करेगा भारत : प्रधानमंत्री

मनमोहन सिंह दक्षिणपूर्व एशिया की यात्रा के पहले चरण में 11वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन व आठवें पूर्व एशियाई शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को ब्रुनेई की राजधानी पहुंचे।
उन्होंने कहा कि भारत वित्त पोषण के बुनियादी ढांचे के नवीन साधनों पर समान विचारधारा वाले देशों के साथ बातचीत व सहयोग के लिए उत्सुक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भौतिक बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए साथ ही साथ अन्य तरह के बुनियादी ढांचे का निर्माण भी आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि भारत इस साल के अंत में आसियान कनेक्टिविटी कोऑर्डिनेटिंग कमेटी व पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन के बीच होने वाली बैठक की ब्रुनेई की पहल का स्वागत करता है।












Click it and Unblock the Notifications