Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उत्तर भारत में तूफान ने मचाया कहर, गुरुग्राम में ब्लैक आउट

नई दिल्लीः उतर भारत में सोमवार देर रात रेतीले तूफान ने कहर बरपाया, राजस्थान की तरह से तूफान करीब 70 किलोमोटर प्रति घंटा की रफ्तार से आया। राजस्थान, हरियाणा के कई इलाकों में आंधी और बारिश आई, जिससे लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़। दिल्ली-एनसीआर में भी धूल भरी आंधी ने लोगों को परेशान किया। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों की बिजली गायब रही।

 india weather thunderstorm in delhi ncr black out in gurugram

रेतीले तूफान के बारे में मौसम वैज्ञानिक महेश पालावत ने कहा कि आठ तारीख तक कुछ-कुछ देर के लिए 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है।

इस तूफान का असर उत्तराखंड तक रहेगा। आने वाले 24 से 36 घंटे सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। तूफान से निपटने के लिए दिल्ली सचिवालय में देर रात आपातकालीन बैठक की गई।

सोमवार को देर रात दिल्ली-एनसीआर में 50 से 60 की रफ्तार से हवाएं चली। कई इलाकों में बिजली गुल रही । वहीं, गाजियाबाद के बड़े इलाके में बिजली गुल थी। वहीं, साइबर सिटी गुरुग्राम में बिजली गुल रही और पूरे शहर में रेत का गुबार बन गया।

राजधानी दिल्ली में तूफान से निपटने के लिए दिल्ली सचिवालय में देर रात मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने मौसम विभाग के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की है। बैठक में कई बड़े अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में दिल्ली में सेकेंड शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। साथ ही सभी स्कूलों को आउटडोर इवेंट नहीं करने की हिदायत दी गई है।

यह भी पढ़ें- कश्मीर में पत्‍थरबाजी में चेन्‍नई के पर्यटक की मौत, मृतक के परिवार से मिलीं महबूबा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+