कश्मीर में पत्थरबाजी में चेन्नई के पर्यटक की मौत, मृतक के परिवार से मिलीं महबूबा
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प में सोमवार को घायल हुए चेन्नई के एक पर्यटक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पर्यटक श्रीनगर-गुलबर्ग रोड पर नारबल पुल पर पत्थरबाजी का शिकार हुआ था, चार और लोग भी पत्थरबाजी में घायल हुए हैं। जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर्यटक की मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंची और मृतक के परिजनों से मिल उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि ये घटना दुखद है।

घटना पर पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने दुख जताते हुए पत्थरबाजों पर गुस्सा निकाला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'हमने एक पर्यटक के वाहन पर पत्थर फेंका जिसमें वह जा रहा था और उसकी मौत हो गई। हमने एक मेहमान को पत्थर मारे जिससे उसकी मौत हो गई।' उमर ने कहा, 'चेन्नई के रहने वाले इस युवा पर्यटक की मेरे चुनावी क्षेत्र में मौत हो गई। जबकि मैं इन गुंडो और उनकी विचारधारा का समर्थन नहीं करता। जो कुछ भी हुआ मैं उससे बहुत दुखी हूं। मैं इस इलाके का 2014 से प्रतिनिधित्व करता हूं। मैं इस घटना में घायल लोगों को लेकर भी बहुत दुखी हूं।'
नारबल इलाके में चेन्नई से आए पर्यटकों का एक दल पत्थरबाजी की चपेट में आ गया। इसमें एक पर्यटक भी घायल हो गया, उसे सौरा स्थित एसकेआईएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। चेननई के मृतक पर्यटक का नाम थिरूमनी है। थिरूमनी 22 साल का था। इस घटना में हंदवाड़ा की एक लड़की सबरीना और तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। उनका भी स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications