स्विटजरलैंड बैंक के नए खातों में काले धन की संभावना: भारत
नई दिल्ली। काले धन मामले में एक नया मोड़ आया है। स्विट्जरलैंड से भारत ने काले धन के संबंध में नई जानकारियां मांगी हैं। इंडिया ने सारी जानकारियां नए एचएसबीसी खाताधारकों के संबंध में देने को कहा है। सरकार के मुताबिक नए खातों में ब्लैक मनी होने की संभावना जताई गई है। सरकार 31 मार्च को समाप्त हो रहे वित्त वर्ष की डेडलाइन से पहले ये सूचनाएं एकत्रित करना चाहती है।

इन खाताधारकों को इन्क्वायरी रिपोर्ट भी भेजी जा चुकी है ताकि उन्हें बताया जा सके कि सरकार उनके खातों पर नजर बनाए हुए है। वित्त मंत्री के एक अधिकारी के मुताबिक, "नए करार के तहत जानकारियों का आदान-प्रदान शुरू हो गया है। हमने कुछ मामलों को लेकर रिक्वेस्ट डाली हैं। डिपार्टमेंट की तरफ से रिक्वेस्ट के साथ जांच से जुड़ी डिटेल्स रिपोर्ट भी भेजी गई हैं।
स्विट्जरलैंड के साथ हुए एग्रीमेंट के बाद चल रही जांच और आयकर विभाग को मजबूत केस बनाने में मदद मिल पाएगी। आयकर विभाग को सुप्रीम कोर्ट में किए गए वादे के मुताबिक इस वित्त वर्ष यानी मार्च 2015 तक जांच पूरी करके रिपोर्ट देनी है।












Click it and Unblock the Notifications