'ISRO बनेगा BSRO', India vs Bharat में कूदे सोशल मीडिया यूजर्स, सरकारी संस्थानों के रखे मजेदार नाम

Social Media Users on India vs Bharat: देशभर में ये चर्चा चल रही कि मोदी सरकार देश का नाम 'इंडिया' की जगह 'भारत' करने जा रही है। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स कहां पीछे रहने वाले थे, उन्होंने भी उन संस्थाओं का नया नामकरण कर डाला, जिसमें-जिसमें इंडिया आता है।

सोशल मीडिया पर लोग ये पूछ रहे कि क्या उन संस्थानों का नाम भी बदला जाएगा, जिसमें-जिसमें इंडिया का जिक्र है। इसके अलावा क्रिकेट बोर्ड से लेकर ऑल इंडिया रेडियो तक के नए नाम की लिस्ट वायरल हो गई। लोग इसको लेकर जमकर मीम्स भी बना रहे।

India vs Bharat

एक यूजर ने लिखा कि अगर हम इंडिया की जगह भारत लिखेंगे, तो कई चीजों के शॉर्टफॉर्म भी बदल जाएंगे। इसमें कुछ तो बहुत दिलचस्प है। इसको तो अभी से याद कर लेना चाहिए।

संस्थान पुराना नाम नया नाम
हमारा क्रिकेट बोर्ड BCCI BCCB
केंद्रीय बैंक RBI RBB
सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI SBB
स्पेस एजेंसी ISRO BSRO
बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज IIT BIT
बेस्ट मैनेजमेंट कॉलेज IIM BIM
सरकारी रेडियो AIR ABR
स्टॉक मार्केट रेगुलेटर SEBI SEBB
पैनल कोड IPC BPC
रेलवे टिकटिंग बॉडी IRCTC BRCTC

अफवाह या सच्चाई?
हाल ही में सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक कार्ड वायरल हुआ, जिसमें President Of India की जगह President Of Bharat लिखा था। इसके बाद से ये चर्चा होने लगी कि मोदी सरकार 'इंडिया' नाम हटाना चाहती है, अब देश का आधिकारिक नाम 'भारत' होगा। इसको लेकर संसद के विशेष सत्र में बिल भी आ सकता है। हालांकि सरकार ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है।

संविधान में कौन सा नाम लिखा?
संविधान के अनुच्छेद 1 में लिखा है कि 'इंडिया, दैट इज भारत' जो राज्यों का एक संघ है। ऐसे में देखा जाए तो वो दोनों ही नाम को मान्यता देता है। अगर मोदी सरकार सिर्फ भारत नाम के साथ ही आगे बढ़ना चाहती है, तो उसे अनुच्छेद-1 में संशोधन करना होगा। इसके लिए संसद में बिल आएगा। दोनों सदनों में अगर वो पास हुआ, तो राष्ट्रपति उसे मंजूरी देंगी।

Disclaimer: ये खबर सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट पर आधारित है। सरकार ने भारत नाम को लेकर कुछ भी नहीं कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+