India-US: टैरिफ पर तनातनी के बीच भारत दौरे पर आ रहे हैं अमेरिकी उप-राष्ट्रपति, इन अहम मुद्दों पर चर्चा संभव

India-US: अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जे. डी. वांस और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज इस महीने के अंत में भारत दौरे पर आ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं की यात्राएं 21 से 25 अप्रैल के बीच हो सकती हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

इन संभावित दौरों को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर चल रही बातचीत की पृष्ठभूमि में बेहद अहम माना जा रहा है।

India-US
(FILE PHOTO)

जे. डी. वांस का दोहरा मकसद

उप-राष्ट्रपति जे. डी. वांस अपने दौरे के दौरान पहले आधिकारिक बैठकें करेंगे और फिर एक निजी यात्रा पर अपनी पत्नी के परिवार से मिलने जाएंगे। उनकी पत्नी उषा वांस भारतीय मूल की हैं और भारत में उनके परिजन रहते हैं।

अमेरिकी NSA भी आएंगे

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज के इस दौरे का मकसद होगा क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर पहली उच्च स्तरीय वार्ता में हिस्सा लेना। यह संवाद पहले iCET के रूप में शुरू हुआ था और अब TRUST (Technology Resilience and United States-India Strategic Ties) नाम से जारी है।

NSA डोभाल से कर सकते हैं मुलाकात

वहीं अपने इस दौरे के दौरान वे भारत के एनएसए अजित डोभाल से मुलाकात कर सकते हैं। इसके साथ ही वे भारत सरकार के कई मंत्री और अधिकारी से मुलाकात करेंगे।जिसमें दोनों देश टेक्नोलॉजी सहयोग के भविष्य पर बातचीत करेंगे।

ये भी पढ़ें Tariff War: ट्रंप के टैरिफ बम से धीमा हुआ विकास का पहिया, भारत समेत इन देशों के GDP को होगा भारी नुकसान!

टैरिफ पर तनातनी, बातचीत जारी!

दरअसल, दोनों देशों के बीच टैरिफ के मुद्दे को सुलझाले को लेकर कई दौर की बातचीत चल रही है। हालांकि, अभी तक कोई हल नहीं निकाल पाया है। दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी इसको लेकर बातचीत कर रहे हैं। भारत ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही दोनों देशों के बीच समझौता हो जाएगा।

ट्रेड डील पर नहीं चलेगा दबाव का जोर- भारत

वहीं टैरिफ को लेकर भारत ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि भारत किसी भी समझौते के लिए दबाव में आकर निर्णय नहीं लेगा।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत पर कोई भी निर्णय थोपे नहीं जा सकते और न ही वह दबाव में आकर कोई समझौता करेगा। खासकर जब बात देश और उसके नागरिकों के हितों की रक्षा की हो।

ये भी पढ़ें Tariff War: 'बंदूक की नोंक पर नहीं होगी बातचीत', टैरिफ वॉर पर भारत का US पर पलटवार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+