'दुश्मन' को चुनौती देने के लिए भारत-अमेरिका का 'युद्ध प्लान'

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका एक साथ मिलकर युद्ध अभ्यास के लिए फिर से योजना बना रहे हैं। इस बार दोनों देश युद्ध अभ्यास में बड़े बदलावों के साथ उतर सकते हैं। रक्षा मंत्रालय ने इस दिशा में संकेत दिए हैं।

army

सूत्रों के मुताबिक, द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास और सहयोग को बढ़ाने के लिए इसके क्षेत्र को थोड़ा और बढ़ाया जाएगा। बीते महीने भारत और अमेरिका के बीच हुए समझौते के तहत अब दोनों देशों के सैनिक इस तरह के अभ्यास में हिस्सा ले सकेंगे जो एशिया पैसिफिक और भारतीय उपमहाद्वीप में होंगे।

ऑपरेशन प्लान समझने के लिए अहम
एक अधिकारी ने कहा कि भारत अब तक युद्धाभ्यास में हिस्सा तो लेता रहा है लेकिन कहीं कुछ बड़ा चुनौती पूर्ण काम नहीं हुआ। जैसे चीन से निपटने के लिए उठाए जाने वाले कदम। उन्होंने कहा, 'अमेरिकी सेना के पास संसाधन बेहतर हैं, उनके इस्तेमाल से लेकर ऑपरेशन प्लानिंग तक सब कुछ बेहतर ढंग से समझा जा सकता है।'

अभी जारी है युद्ध अभ्यास
दोनों देशों के बीच युद्ध अभ्यास अभी भी उत्तराखंड में चल रहा है, जिसमें हर देशों के 225 जवान शामिल हैं। भारत ने इसमें 12-मद्रास रेजिमेंट के जवानों को भेजा है। दोनों देशों की तीनों सेनाएं अलग-अलग युद्ध अभ्यास में हिस्सा लेंगी, इनकी योजना पर काम जारी है।

पाकिस्तान को भी मिलेगा जवाब
भारत और अमेरिका के बीच होने वाले इस युद्ध अभ्यास से पाकिस्तान को भी कड़ा संदेश मिलेगा। क्योंकि पाकिस्तान पहली बार रूस के साथ युद्ध अभ्यास कर रहा है। रूस और भारत की दोस्ती दुनिया भर में चर्चित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+