5G नेटवर्क तकनीक के लिए साथ मिलकर काम करेंगे भारत, अमेरिका और इजराइल
नई दिल्ली। भारत, इजरायल और अमेरिका ने विभिन्न डवलेमेंटल क्षेत्रों में एकदूसरे के सहयोग के तहत अगली पीढ़ी की उभरती 5जी नेवटर्क तकनीक में आपसी सहयोग के लिए काम करना शुरू कर दिया है। एक शीर्ष अधिकारी जानकारी देते हुए बताया कि तीनों देश एक पारदर्शी, खुले, विश्वसनीय और सुरक्षित 5जी संचार नेटवर्क के लिए भी काम करेंगे।


विकास और तकनीकी क्षेत्र में त्रिपक्षीय पहल की शुरूआत PM मोदी ने की थी
गौरतलब है विकास और तकनीकी क्षेत्र में त्रिपक्षीय पहल की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन साल पहले जुलाई 2017 में इजराइल की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान शुरू किया था। समुदाय के नेताओं ने कहा कि यह विकास और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में त्रिपक्षीय पहल इसी का हिस्सा है, जो पीपुल टू पीपुल संपर्क पर सहमति बनी थी।

5 जी तकनीक नेटवर्क में तीनों देशों का सहयोग पहला कदम है
यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी) के डिप्टी एडमिनिस्ट्रेटर बोनी ग्लिक के मुताबिक 5 जी तकनीक नेटवर्क में तीनों देशों का सहयोग पहला कदम है। पिछले सप्ताह आयोजित रणनीतिक, तकनीकी और विकास व जल सहयोग पर यूएस-इंडिया-इज़राइल फोरम के चर्चा के बाद ग्लिक ने कहा, ‘हम विज्ञान, शोध, विकास और अगली पीढ़ी की तकनीक में मिलकर काम कर रहे हैं और इस भागीदारी के जरिए हम आधिकारिक तौर पर इन संबंधों की पुष्टि कर रहे हैं और आधिकारिक रूप से इस रिश्ते के महत्व की पुष्टि करते हुए हम इसे आगे बढ़ाएंगे।

हम भागीदारों के साथ काम करके काफी रोमांचित हैंः बोनी ग्लिक
इससे पहले ग्लिक ने अमेरिका-भारत-इस्राइल के बीच वर्चुअल शिखर बैठक को संबोधित करते हए कहा, हम दुनिया की विकास से जुड़ी चुनौतियों को हल करने के लिए इन भागीदारों के साथ काम करके काफी रोमांचित हैं। इस बैठक को भारत में इस्राइल के राजदूत रॉन मलका और उनके समकक्ष संजीव सिंगला ने भी संबोधित किया। ग्लिक ने आगे कहा, हम जिस क्षेत्र पर सहयोग कर रहे हैं, वह विशेष रूप से अगली पीढ़ी की 5 जी तकनीक में डिजिटल नेतृत्व और नवोन्मेष है।

नवीन प्रौद्योगिकी में सिलिकॉन वैली, बेंगलुरु व तेल अवीव ने प्रतिष्ठा अर्जित की
बकौल ग्लिक, जुलाई में मैंने 5जी और डिजिटल विकास पर कई समान विचारधारा वाले दाताओं के साथ एक चर्चा की अध्यक्षता की थी। मेरे लिए यह बेहद महत्वपूर्ण था कि भारत और इजरायल उस बातचीत का हिस्सा हो और उनके योगदान के कारण चर्चा अधिक सार्थक रही। ग्लिक के अनुसार सिलिकॉन वैली, बैंगलुरु और तेल अवीव ने सभी अग्रणी, नवीन प्रौद्योगिकी हब के रूप में प्रतिष्ठा अर्जित की है, और यह सही है।

भारत और इज़राइल के बीच सहकर्मी-सहकर्मी संबंध थेः जेवियर पिदरा
यूएसएआईडी में एशिया के लिए ब्यूरो के डिप्टी असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटर जेवियर पिदरा ने कहा कि भारत और इज़राइल के बीच सहकर्मी-सहकर्मी संबंध थे, जो हमेशा यह देखना चाहते थे कि वो कैसे अपनी संबंधित गतिविधियों को आगे बढ़ा सकते हैं। दोनों देश वैश्विक स्तर पर आत्मनिर्भरता की खोज में सामान्य लक्ष्यों, संसाधनों और तुलनात्मक लाभ भी उठा सकते हैं।

इस मॉडल की सुंदरता इसलिए थी,क्योंकि प्रौद्योगिकी एक समान थी
2017 में इज़राइल में मोदी को तकनीक-त्रिकोण (सिलिकॉन वैली-तेल अवीव और बैंगलोर) की अवधारणा प्रस्तुत करने वाले इंडिस्पोरा के एमआर रंगास्वामी ने कहा कि इस मॉडल की सुंदरता इसलिए थी,क्योंकि प्रौद्योगिकी तीन चीजों में एक समान थी और सभी प्रकार के अविश्वसनीय चीजें बाहर से आई थीं। शिकागो के एक भारतीय-अमेरिकी डॉ. भरत बरई ने कहा कि तीन देशों के बीच पीपुल टू पीपुल संबंध, व्यापार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी न केवल संबंधों को मजबूत करेंगे, बल्कि तीसरी दुनिया के देशों में विकासात्मक गतिविधियों में भी मदद करेंगे।
-
कौन हैं Ali Jafari? ईरान के मोजेक डिफेंस सिस्टम के मास्टरमाइंड जिसने अमेरिका और इजरायली सेना की निकाल दी हवा -
US Iran War: जंग के बीच Khamenei की फौज ने पहली बार दिखाया हथियारों का जखीरा, Trump की हालत पतली!- Video -
US Iran War: ईरान ने गिराया अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट! Trump ने छुपाई जानकारी? अब खुल रही पोल? -
US Stuck In War: ईरान की जंग से बाहर होना चाहते हैं Trump! ऑपरेशन Epic Fury बना सिरदर्द, इजरायल फंसेगा अकेला? -
US Iran War: 'जब मेरा मन करेगा तब खत्म होगी जंग', ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप दे गए बेतुका बयान, हो रही थू-थू! -
Mojtaba Khamenei समेत Iran के 10 टॉप लीडर्स की US में तैयार Hit List, खबर देने वाले को $10 मिलियन का इनाम -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम -
VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल -
खेल जगत में शोक की लहर, मैच के दौरान 25 साल के भारतीय खिलाड़ी का निधन, मैदान पर ही थम गई सांसें












Click it and Unblock the Notifications