इंडिया टुडे-कार्वी सर्वे: अभी हुए चुनाव तो जानें BJP के खाते में आएगी कितनी सीटें?
नई दिल्ली। अगले साल लोकसभा के चुनाव होना है। लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया टुडे-कार्वी के मूड ऑफ द नेशन जुलाई 2018 पोल जारी किया। इस पोल के मुताबिक अगर अभी चुनाव हुए तो बीजेपी एक बार फिर से सत्ता में लौटेगी। सर्वे के मुताबिक इस बार सीटों में कमी होगी। वहीं विपक्ष मजबूत रहेगा।

बीजेपी को सबसे ज्यादा सीटें
सर्वे के मुताबिक अगर अभी चुनाव हुए तो बीजेपी को 30 फीसदी वोट मिलेंगे वहीं कांग्रेस को 23 फीसदी और अन्य के खाते में सबसे ज्यादा 47 फीसदी वोट जा सकते हैं। अगर वोट शेयर के नजरिए से देखें तो एनडीए के खाते में 36 फीसदी और यूपीए के खाते में 31 फीसदी वोट आ सकते हैं।

महागठबंधन हुआ तो बीजेपी के लिए मुश्किल
सर्वे के मुताबिक बीजेपी आने वाले लोकसभा में अपनी मजबूत स्थिति खोती नजर आ रही है। अगले साल होने वाले चुनाव में उसे पूर्ण बहुमत नहीं मिलती दिख रही है। सर्वे के मुताबिक बीजेपी के खाते में महज 245 सीटें आती दिख रही है। वहीं यूपीए के खाते में 122 सीटें जा सकती हैं। वहीं अन्य के खाते में शेष 140 सीटें आने की उम्मीद है। सर्वे के मुताबिक अगर यूपीए के साथ सपा, बसपा और टीएमसी आती है तो बीजेपी की मुश्किलें बढ़ सकती है। इस स्थिति में एनडीए को 228 सीट और यूपीए को 224 सीट मिलती दिख रही है।

प्रधानमंत्री के तौर पर लोगों की पहली पसंद मोदी
सर्वे में देश के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर लोगों की पहली पसंद एक बार फिर से नरेंद्र मोदी हैं। वहीं राहुल गांधी उनसे कई गुना पीछे चल रही है। पीएम पद को लेकर मोदी को 49 प्रतित वोट मिले हैं तो वहीं राहुल गांधी को 27 प्रतिशत वोट मिले।












Click it and Unblock the Notifications