India Today-Axis My India Exit Poll: राजस्थान में कांग्रेस कर रही क्लीन स्वीप, बीजेपी का सूपड़ा साफ
नई दिल्ली। राजस्थान में सत्तारूढ़ बीजेपी पर कांग्रेस भारी दिख रही है। टाइम्स नाउ-सीएनएक्स एग्जिट पोल के बाद इंडिया टुडे-एक्सिस सर्वे ने भी कांग्रेस की जीत बताई है। इंडिया टुडे-एक्सिस सर्वे में तो कांग्रेस क्लीन स्वीप करती दिख रही है। इंडिया टुडे-एक्सिस सर्वे की मानें तो राजस्थान में कांग्रेस को 119 से 141 सीटें मिल सकती है, वहीं सत्तारूढ़ बीजेपी को सिर्फ 55 से 72 सीटें मिलती दिख रही है।

इंडिया टुडे-एक्सिस सर्वे की मानें तो बीजेपी के पांच साल बाद कांग्रेस बहुत बड़े मार्जिन से जीत रही है। इससे पहले टाइम्स नाउ-सीएनएक्स एग्जिट पोल में कांग्रेस को 105 सीटें दी है। वहीं, अन्य के खाते में 4 से 11 सीटें जाती दिख रही है। हालांकि, इंडिया टुडे-एक्सिस सर्वे ने बीएसपी को एक भी सीट नहीं दी है।
बता दें कि ये एक्जिट पोल है, 11 दिसंबर को चुनाव परिणाम घोषित होंगे। टाइम्स नाउ-सीएनएक्स एग्जिट पोल और इंडिया टुडे-एक्सिस सर्वे के मुताबिक, राजस्थान में एक्जिट पोल दिखाते हैं कि बीजेपी एंटी इनकंबेंसी का जबरदस्त शिकार हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications