अब नहीं काटने होंगे आधार केंद्र के चक्कर,घर बैठे अपडेट होगा नाम-पता, e-Aadhaar ऐप से कैसे आसान होगी प्रक्रिया?
e-Aadhaar App: भारत सरकार अब देश के करोड़ों आधार धारकों के लिए बड़ी सुविधा लाने जा रही है। जल्द ही ऐसा ऐप लॉन्च होने वाला है, जिससे आधार कार्ड से जुड़ी जानकारियां घर बैठे अपडेट की जा सकेंगी। अब लोगों को नाम, पता या मोबाइल नंबर बदलवाने के लिए न तो लंबी लाइन में लगना पड़ेगा और न ही आधार केंद्रों के चक्कर काटने होंगे।
UIDAI यानी यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया e-Aadhaar नाम का एक नया मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च करने की तैयारी में है। ये आधार अपडेट प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और आसान बना देगा। इस ऐप के जरिए लोग अपने आधार से जुड़ी जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर या जन्मतिथि खुद घर बैठे ही अपडेट कर सकेंगे।

अब नहीं जाना पड़ेगा आधार सेंटर
अभी तक अगर किसी को अपने आधार कार्ड में बदलाव करवाना होता है, तो उसे नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाकर फिजिकल डॉक्यूमेंट जमा करने पड़ते हैं। लेकिन नया e-Aadhaar ऐप इस पूरी प्रक्रिया को डिजिटल बना देगा। यूजर सिर्फ कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके मोबाइल पर ही अपनी जानकारी अपडेट कर सकेंगे। इससे न सिर्फ समय बचेगा बल्कि आधार केंद्रों पर लगने वाली भीड़ भी कम होगी।
ये भी पढ़ें: Aadhaar Download: मिनटों में पाएं मोबाइल में आधार कार्ड, WhatsApp से डाउनलोड करने का आसान तरीका
ऐसे करेगा काम नया ऐप
यह ऐप सरकारी डाटाबेस से जुड़ा होगा और पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या जन्म प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों का ऑटोमैटिक वेरिफिकेशन करेगा। इससे अपडेट प्रक्रिया तेज और भरोसेमंद बनेगी। इसके साथ ही डेटा में गड़बड़ी या फर्जीवाड़े की संभावना भी काफी घट जाएगी।
सुरक्षा को मिलेगी मजबूती
आधार डेटा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए UIDAI इस ऐप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और फेस रिकग्निशन तकनीक का इस्तेमाल करेगा। यानी यूजर की पहचान चेहरे के मिलान से की जाएगी, ताकि कोई और व्यक्ति गलत तरीके से किसी की जानकारी न बदल सके।
कुछ बदलाव रहेंगे ऑफलाइन
हालांकि इस ऐप से नाम, पता, मोबाइल नंबर जैसे अपडेट तो घर से ही हो जाएंगे, लेकिन बायोमेट्रिक बदलाव (जैसे फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन) के लिए अभी भी आधार केंद्र पर जाना जरूरी रहेगा। इससे सुविधा और सुरक्षा दोनों बनी रहेंगी।
समय और खर्च दोनों की बचत
नए ऐप से लोगों को केंद्रों तक जाने का खर्च बचेगा और समय की भी बचत होगी। साथ ही लंबी कतारों और कागजी प्रक्रिया से राहत मिलेगी। यूजर अपने आधार से जुड़ी जानकारी को घर बैठे मैनेज कर सकेंगे।
कब आएगा e-Aadhaar ऐप?
रिपोर्ट्स के अनुसार, e-Aadhaar ऐप 2025 के आखिर तक Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद यह DigiLocker और UMANG जैसे सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से भी जुड़ जाएगा।
डिजिटल इंडिया की ओर एक और कदम
सरकार का यह नया कदम न केवल लोगों के लिए सुविधा लेकर आएगा, बल्कि भारत की डिजिटल पहचान प्रणाली को और मजबूत बनाएगा। सुरक्षा, तकनीक और आसान प्रक्रिया का यह मेल देश के डिजिटल सिस्टम को एक नया रूप देने वाला साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें: Aadhaar डाउनलोड करना हुआ अब और आसान, बस मोबाइल में सेव कर लें ये नंबर, झट से WhatsApp पर आ जाएगा PDF
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications