Aadhaar Download: मिनटों में पाएं मोबाइल में आधार कार्ड, WhatsApp से डाउनलोड करने का आसान तरीका
Aadhaar Download: आज के डिजिटल युग में आधार कार्ड हर नागरिक के लिए जरूरी पहचान बन चुका है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक, हर व्यक्ति के पास यह डॉक्यूमेंट होना जरूरी है। लेकिन कई बार आधार डाउनलोड करने और जानकारी अपडेट करने की प्रक्रिया लंबी और जटिल लगती थी। अब UIDAI ने इसे और भी आसान बना दिया है। यूजर्स अब WhatsApp के जरिए अपने आधार कार्ड और मास्क्ड आधार (Masked Aadhaar) को मिनटों में डाउनलोड कर सकते हैं।
मास्क्ड आधार सुरक्षा और प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए आपका पहला आठ अंक छिपा देता है। जिससे पहचान चोरी का खतरा कम हो जाता है। इस सुविधा से न सिर्फ समय की बचत होती है, बल्कि डिजिटल सुरक्षा भी मजबूत होती है। आइए जानते हैं WhatsApp के जरिए आधार डाउनलोड करने का आसान तरीका।

WhatsApp के जरिए आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
अब यूजर्स अपने आधार कार्ड को सीधे WhatsApp के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
- अपने फोन में 91-9013151515 नंबर My Gov Helpdesk के नाम से सेव करें।
- इस नंबर पर WhatsApp से "Hi" या "नमस्ते" भेजें।
- इसके बाद DigiLocker का ऑप्शन चुनें।
- DigiLocker अकाउंट कंफर्म करें या नया अकाउंट बनाएं।
- अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें।
- मोबाइल पर आए OTP को WhatsApp चैट पर भेजें।
- OTP वेरीफाई होने के बाद DigiLocker में मौजूद डॉक्यूमेंट लिस्ट में से आधार कार्ड चुनें।
- इसके बाद आपका आधार कार्ड PDF फॉर्म में WhatsApp पर उपलब्ध हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: किसानों के लिए ट्रिपल खुशखबरी! पीएम किसान की 21वीं किस्त से पहले मिलेगी 2 और सौगात
आधार कार्ड में बदलाव की लिमिट
UIDAI के नियमों के अनुसार आधार कार्ड की जानकारी में बदलाव की कुछ सीमाएं हैं:
- नाम - आधार कार्ड में नाम केवल दो बार बदला जा सकता है।
- पता - पता कई बार बदला जा सकता है, कोई लिमिट नहीं है।
- जन्मतिथि - केवल एक बार बदली जा सकती है।
- मोबाइल नंबर - कितनी बार भी बदला जा सकता है।
ये सभी अपडेट UIDAI की वेबसाइट पर किए जा सकते हैं।
Masked Aadhaar: सुरक्षित और प्राइवेसी फ्रेंडली विकल्प
UIDAI ने प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए मास्क्ड आधार भी जारी करना शुरू किया है। इसमें आपके 12 अंकों के आधार नंबर के पहले आठ अंक "XXXX-XXXX" करके छिपा दिए जाते हैं और सिर्फ आखिरी चार अंक दिखाई देते हैं।
Masked Aadhaar के फायदे:
- बेहतर प्राइवेसी - पहले आठ अंक छिपे रहते हैं।
- सुरक्षित QR कोड - स्कैन करने पर पहचान सत्यापित होती है बिना निजी जानकारी दिखाए।
- असली और कानूनी - UIDAI द्वारा जारी किया गया है।
- सीमित जानकारी - नाम, पता और फोटो दिखता है, संवेदनशील डेटा नहीं।
Masked Aadhaar डाउनलोड करने की प्रक्रिया:
- UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं।
- "My Aadhaar" टैब में "Download Aadhaar" चुनें।
- 12 अंकों का आधार नंबर, Enrollment ID या Virtual ID दर्ज करें।
- "Do you want a masked Aadhaar?" बॉक्स चेक करें।
- OTP अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त करें।
- OTP वेरीफाई करके PDF डाउनलोड करें।
- PDF पासवर्ड सुरक्षित है - पहला चार अक्षर आपके नाम के और जन्म वर्ष (YYYY) डालकर खोलें।
ये भी पढ़ें: PM SVANidhi Yojana: स्ट्रीट वेंडर्स के लिए इजी लोन, इस प्रोसेस से पैसों से साथ मिलेगा एक्स्ट्रा कैशबैक!












Click it and Unblock the Notifications