Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aadhaar डाउनलोड करना हुआ अब और आसान, बस मोबाइल में सेव कर लें ये नंबर, झट से WhatsApp पर आ जाएगा PDF

Aadhaar Download: आज के समय में आधार कार्ड हर जगह ज़रूरी दस्तावेज़ बन चुका है। चाहे बैंक का काम हो, सरकारी योजना का लाभ लेना हो या यात्रा से जुड़ी कोई प्रक्रिया, आधार पहचान का सबसे अहम साधन है। पहले लोगों को e-Aadhaar UIDAI की वेबसाइट या mAadhaar ऐप से डाउनलोड करना पड़ता था। अब आधार कार्ड डाउनलोड करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। अब यह काम सिर्फ व्हाट्सऐप पर एक मैसेज से हो सकता है।

सरकार ने MyGov Helpdesk चैटबॉट के जरिए आधार डाउनलोड करने की नई सुविधा शुरू की है, जिससे करोड़ों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस सुविधा के तहत कोई भी व्यक्ति अपने आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर इस्तेमाल कर सीधे WhatsApp चैट पर e-Aadhaar की PDF फाइल हासिल कर सकता है। खास बात यह है कि यह पूरी प्रक्रिया सुरक्षित है और DigiLocker के माध्यम से आधार तुरंत उपलब्ध हो जाता है।

Aadhaar Download

WhatsApp से कैसे मिलेगा आधार?

सरकार ने WhatsApp पर MyGov Helpdesk चैटबॉट शुरू किया है। इस सेवा के जरिए लोग DigiLocker से अपने ज़रूरी डॉक्युमेंट्स निकाल सकते हैं। इनमें आधार कार्ड भी शामिल है।
ये भी पढ़ें: मार्केट में आया नया स्कैम! आपके Aadhaar का कैसे हो रहा मिसयूज? जानिए क्या है इंश्योरेंस फ्रॉड

क्या होना चाहिए आपके पास?

  • आपका मोबाइल नंबर, जो आधार से लिंक हो
  • DigiLocker अकाउंट (आधार को DigiLocker से लिंक करना ज़रूरी)
  • WhatsApp पर सेव किया हुआ नंबर +91 9013151515 (MyGov Helpdesk का ऑफिशियल नंबर)
  • आधार डाउनलोड करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया
  • सबसे पहले +91 9013151515 को अपने फोन में सेव करें।
  • WhatsApp खोलकर इस नंबर पर Hi या Namaste लिखकर भेजें।
  • आपको कई विकल्प मिलेंगे, उनमें से DigiLocker Services चुनें।
  • फिर 12 अंकों का अपना आधार नंबर डालें।
  • अब आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा, उसे चैट में दर्ज करें।
  • सफल वेरिफिकेशन के बाद चैटबॉट आपको आपके DigiLocker डॉक्युमेंट्स दिखाएगा।
  • यहां से Aadhaar Card चुनें और आपको e-Aadhaar की PDF फाइल मिल जाएगी।

PDF पासवर्ड कैसे खुलेगा?

डाउनलोड किया हुआ e-Aadhaar पासवर्ड प्रोटेक्टेड होता है। इसे खोलने के लिए पासवर्ड है - आपके नाम के पहले चार अंग्रेज़ी अक्षर (कैपिटल लेटर्स में) + आपके जन्म का साल।
जैसे नाम Suresh Kumar और जन्म साल 1990 है तो पासवर्ड होगा SURE1990।

किन बातों का रखें ध्यान

  • सिर्फ ऑफिशियल नंबर पर ही मैसेज करें।
  • OTP किसी के साथ साझा न करें।
  • Aadhaar PDF को बिना ज़रूरत किसी को न भेजें।
  • अगर आधार DigiLocker से लिंक नहीं है तो पहले DigiLocker वेबसाइट या ऐप पर जाकर इसे लिंक करना होगा।

ये भी पढ़ें: Ladki Bahin Yojana का पैसा चाहिए तो अभी करें e-KYC, ये रहा स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+