भारत सितंबर में लागू करेगा अमेरिकी सामानों पर नए आयात शुल्क

नई दिल्ली। डोनाल्ड ट्रंप की व्यापारिक नीतियों ने भारत को भी अमेरिकी सामानों पर आयात शुल्क बढ़ाने के लिए मजबूर कर दिया है। भारत ने शनिवार को कहा है कि अमेरिका से आयात होने वाले सामानों पर टैक्स में बढ़ोतरी अगले माह 18 सितंबर से शुरू हो जाएगी। वाशिंगटन के नए आयात शु्ल्क में छूट देने से इंकार करने पर भारत अपनी नाराजगी व्यक्त कर चुका है। अमेरिका के इस कदम के बाद नई दिल्ली ने जून में अमेरिकी उत्पादों बादाम, अखरोट और सेव पर आयात शुल्क बढ़ाने की घोषणा की थी, जो 4 अगस्त को लागू होने वाली थी। हालांकि, बाद में भारत ने इस कदम को आगे बढ़ा दिया और नए नोटिफिकेशन के मुताबिक, सितबंर में अब अमेरिकी सामानों पर नए आयात शुल्क लागू होंगे।

भारत सितंबर में लागू करेगा अमेरिकी सामानों पर आयात शुल्क

यह भी पढ़ें: ट्रेड वॉर: अमरीका के दिल में भारत के लिए प्यार या ज़हर ?

अगले माह सितंबर के पहले सप्ताह में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपेयो और रक्षा सचिव जिम मैटिस सहित भारत और अमेरिका के अधिकारियों के बीच टू-प्लस-टू वार्ता होगी, जिसमें कई रणनीतिक चर्चाएं होने की संभावना है।

इसमे कोई दो राय नहीं है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पदभार संभालने के बाद से भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक अंतर बढ़ रहे हैं। 2016 में द्विपक्षीय व्यापार 115 अरब डॉलर हो गया था, लेकिन ट्रम्प प्रशासन भारत के साथ 31 अरब डॉलर का घाटा कम करना चाहता है। व्यापारिक बाधाओं का हवाला देते हुए भारत पर अमेरिका लगातार दबाव डाल रहा है।

बता दें कि अमेरिकी बादामों का आयात करने वाला भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश है। अमेरिका ने जून में यूरोपीय देशों और चीन के साथ-साथ भारत पर भी 20 फिसदी आयात शुल्क बढ़ाने का फैसला लिया था।

यह भी पढ़ें: अमेरिकी ट्रे़ड पॉलिसी से परेशान हार्ले डेविडसन कंपनी यूरोप में डालेगी डेरा, ट्रंप हैरान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+