अमेरिकी ट्रे़ड पॉलिसी से परेशान हार्ले डेविडसन कंपनी यूरोप में डालेगी डेरा, ट्रंप हैरान

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ट्रेड पॉलिसी की वजह से ना सिर्फ चीन और ईयू (यूरोपीयन-यूनियन) को नुकसान हो रहा है ,बल्कि अमेरिका की कंपनियों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। अमेरिकी मोटर बाइक कंपनी हार्ले डेविडसन ने सोमवार को कहा है कि वे अपनी प्रोड़क्शन कंपनी को अमेरिका से ईयू में शिप्ट करने जा रही है। कंपनी ने कहा कि ट्रेड वॉर की वजह से उन्हें साल का 90 से 100 मिलियन डॉलर का नुकसान हो सकता है। डोनाल्ड ट्रंप ने हार्ले डेविडसन कंपनी के इस कदम पर हैरानी व्यक्त की है।

अमेरिका से शिफ्ट होने की तैयारी में हार्ले डेविडसन

डोनाल्ड ट्रंप ने इसी माह कनाडा, मैक्सिको समेत ईयू के देशों पर स्टील और एल्यूमीनियम पर शुल्क लगाया था, जिससे अमेरिकी कंपनियां भी प्रभावित हो रही है। ट्रंप प्रशासन के इस कदम के बाद ईयू ने भी बदले की कार्रवाई करते हुए 22 जून को अमेरिकी आयात पर 25 प्रतिशत शुल्क लगा दिया, जिसमें हार्ले डेविड्सन भी शामिल है।

हार्ले डेविडसन ने अपने बयान में कहा कि ट्रेड वॉर में चल रही बदले की कार्रवाई की वजह से अमेरिका से ईयू के लिए निर्यात की गई प्रति मोटरसाइकिल की औसत लागत 2,200 डॉलर में वृद्धि हो जाएगी। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में ज्यादा डिटेल शेयर नहीं की है। कंपनी ने कहा कि वह अपने डीलरों के लिए रिटेल और होलसेल की कीमतों को नहीं बढ़ाएगा और उम्मीद है कि टैरिफ की वजह से 2018 के तक 30 से 45 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी होगी।

हार्ले डेविडसन के लिए अमेरिका के बाद यूरोप दूसरा सबसे बड़ा मार्केट है। पिछले साल इस कंपनी ने 40,000 नई बाइक यूरोप में बेची थी, जो कि 16 फिसदी ज्यादा निर्यात हुई थी। हालांकि, यूरोप में हार्ले डेविडसन का कोई भी प्रोड़क्शन प्लांट नहीं है।

हार्ले डेविडसन के इस बयान के बाद ट्रम्‍प ने ट्वि‍टर पर हैरानी जताते हुए कहा, 'हार्ले-डेवि‍डसन उन सभी कंपनि‍यों में सबसे पहली है जि‍सने सफेद झंडा दि‍खाया है। मैंने उनके लि‍ए बड़ी लड़ाई लड़ी है और आखि‍रकार उन्‍हें ईयू में बेचने के लि‍ए ज्‍यादा टैरि‍फ नहीं देना होगा, जि‍सकी वजह से हमारा ट्रेड प्रभावि‍त हुआ है। टैक्स हार्ले का सिर्फ बहाना है, धैर्य रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+