27 अक्टूबर को 2+2 मिनिस्ट्रिल डायलॉग की मेजबानी करेगा भारतः विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि भारत 27 अक्टूबर को दिल्ली में तीसरी भारत-यूएस 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता की मेजबानी करेगा। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, नई दिल्ली में 27 अक्टूबर 2020 को भारत तीसरी भारत-यू.एस. 2 + 2 मंत्रिस्तरीय वार्ता की मेजबानी करेगा। 26-27 अक्टूबर होने वाली इस वार्ता में अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो और अमेरिकी रक्षामंत्री बैठक में शामिल हो रहे हैं।

India to host the third India US 2 2 Ministerial Dialogue on October 27 in Delhi

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर क्रमशः रक्षा और विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इस दौरान अमेरिका और भारत के बीच 2+2 वार्ता में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में खड़ीं चुनौतियों और उनसे निपटने के समाधान पर चर्चा की जाएगी। पहली दो 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता सितंबर 2018 में नई दिल्ली में और 2019 में वाशिंगटन डीसी में आयोजित की गई।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि तीसरी वार्ता में एजेंडा आपसी हित के सभी द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों को कवर करेगा। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने कहा कि, मैं अपने भारतीय मित्रों के साथ हमारे 2+2 मंत्रिस्तरीय संवाद की प्रतीक्षा कर रहा हूं। वायरस के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। मुझे खुशी है कि हम कुछ ही दिनों में इसे अंजाम दे पाएंगे। वहीं अमेरिकी रक्षा सचिव मार्क एरिज़ोना ने कहा अगले हफ्ते की यूएस-इंडिया की 2 + 2 वार्ता इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चुनौतियों और उन चुनौतियों को दूर करने के तरीकों पर केंद्रित होगी

भारत और अमेरिका के बीच होने जा रही 2+2 मंत्री स्तरीय बातचीत से पहले अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने मंगलवार को कहा कि भारत इस शताब्दी में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका का सबसे महत्वपूर्ण भागीदार होगा। एस्पर ने मंगलवार को वाशिंगटन में कहा कि वह और विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ अगले हफ्ते अपने भारतीय समकक्षों क्रमश: राजनाथ सिंह तथा एस. जयशंकर के साथ 2+2 बैठक के लिये नई दिल्ली जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+