देश को मिलेगी पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन, एयर हॉस्टेस करेंगी स्वागत
नई दिल्ली। भारतीय रेल को नयी उंचाइयों पर ले जाने और तमाम अत्याधुनिक सेवाओं को ट्रने में मुहैया कराने की कड़ी में सुरेश प्रभु नयी शुरुआत करने जा रहे हैं। हवाई जहाज की ही तरह अब ट्रेन में भी एयर हॉस्टेस आपकी सहूलित के लिए मौजूद होंगी। ट्रेन में प्रवेश करते समय हवाई जहाज की तर्फ पर ये हॉस्टेस बैकग्राउंड संगीत के बीच आपको लाल गुलाब से आपका स्वागत करेंगी।
यह सुविधा सबसे पहले दिल्ली-आगरा के बीच गतिमान एक्सप्रेस में शुरु की जाएगी।। यह देश की पहली ट्रेन होगी जो 160किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलेगी। माना जा रहा है कि रेल मंत्री सुरेश प्रभु अपने रेल बजट में देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन की घोषणा करेंगे। इस ट्रेन में आपात ब्रेकिंग सिस्टम, ऑटोमैटिक फायर अलार्म, यात्रियों को जीपीएस की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

25 फीसदी किराया अधिक होगा
ट्रेन का किराया शताब्दी एक्सप्रेस से 25 फीसदी अधिक होगा।

हर तरह का जायका मिलेगा
यात्रियों को उपमा, मिनी दोसा, कांजीवरम इडली, ताजा फल, आलू कुल्चा, स्विस रोल, रोस्टेड ड्राइ फ्रूट, चिकन रोल ऑमलेट, केक बोन चायना के बर्तन में परोसे जायेंगे।

चेयरकार का किराया 690 रुपए होगा
चेयरकार का किराया 690 रुपए होगा।

महंगा होगा सफर
एग्जेक्युटिव क्लास का किराया 1365 रुपए होगा।

5400 एचपी का ताकतवर इंजन
ट्रेन में 5400 एचपी का इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव इंजन लगा होगा।

ट्रेन में होंगे 12 कोच
गतिमान एक्सप्रेस में कुल 12 कोच होंगे।

200 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 105 मिनट में
200 किलोमीटर का सफर सिर्फ 105 मिनट में होगा तय, जबकि शताब्दी इस दूरी को 120 मिनट में तय करती है।

नौ अन्य रुट पर शुरु होगी गतिमान एक्सप्रेस
कानपुर-दिल्ली, चंडीगढ़-दिल्ली, हैदराबाद-चेन्नई, नागपुर-बिलासपुर, गोवा-मुंबई और नागपुर-सिकंदराबाद के बीच भी जल्द शुरु होगी गतिमान एक्सप्रेस।

दिल्ली-आगरा गतिमान एक्सप्रेस
160 किलोमीटर की स्पीड से चलेगी ट्रेन।

कोच में होगी टीवी
स्लाइडिंग दरवाजों के साथ कोच में टीवी भी लगे होंगे।












Click it and Unblock the Notifications