अग्नि-5 का सफल परीक्षण: चीन और पाक छोड़िए अब यूरोप भी होगा जद में

भुवनेश्वर। इसरो ने सोमवार को लॉन्ग रेंज वाली इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परिक्षण कर लिया है। ओडिशा के बालासोर में अब्दुल कलाम तट से इसरो ने अग्नि 5 मिसाइल को सफलापूर्वक लॉन्च किया। यह पूर्ण स्वदेशी परमाणु क्षमता वाली मिसाइल 5000 किमी की रेंज तक अटैक करने में सक्षम है। इस मिसाइल को इसरो ने बनाकर तैयार किया है। जमीन से जमीन (Surface to Surface) पर अटैक करने वाली इस मिसाइल को सोमवार दोपहर 1.30 बजे लॉन्च किया गया।

अग्नि-5 ने लिया यूरोप को भी जद में

अग्नि-5 ने लिया यूरोप को भी जद में

5,000 किमी तक अटैक करने वाली अग्नि 5 मिसाइल की जद में न सिर्फ पाकिस्तान और चीन आ गए हैं, बल्कि यूरोप तक की दूरी पर बैठे दुश्मन का खात्मा करना भी आसाना होगा। अग्नि-5 टेक्नोलॉजी के मामले में सबसे एडवांस मिसाइल है, इसमें नेवीगेशन, गाइडेंस, वॉरहेड और इंजन की अत्याधुनिक सुविधाएं हैं।

50 टन की अग्नि- 5 मिसाइल

50 टन की अग्नि- 5 मिसाइल

हालांकि, इसरो के वैज्ञानिकों ने इस मिसाइल को पाकिस्तान और चीन के खतरों के ध्यान में रखते हुए तैयार किया है। इस मिसाइल की लंबाई 17.5 मीटर, चोड़ाई 2 मीटर और डेढ़ टन विस्फोटक वजन ढोने की क्षमता रखती है। इसका कुल वजन 50 टन है। यह थ्री स्टेज मिसाइल अपने टारगेट पर बिल्कुल अचूक होगी और पलक झपकते ही दुश्मन के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर देगी।

 पिछले छह महीनों में यह दूसरा टेस्ट

पिछले छह महीनों में यह दूसरा टेस्ट

भारत के वैज्ञानिकों ने पिछले छह महीनों में यह दूसरा टेस्ट किया है। इससे पहले जून में मोबाइल लॉन्चर से मिसाइल को लॉन्च किया गया था। भारत के पास फिलहाल 700 किमी की रैंज पर अटैक करने वाली अग्रि-1, 2000 किमी की रैंज वाली अग्नि-2, अग्नि-3 और अग्नि-4 करीब 3500 किमी की दूरी पर दुश्मन के ठिकानों पर अटैक करने में सक्षम है। अग्नि-5 का पहला सफल परीक्षण अप्रैल 2012 में किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+