अगले साल ब्रिटेन को पछाड़कर पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बन जाएगा भारत: अरुण जेटली

आने वाले एक साल में ब्रिटेन को पछाड़कर भारत की अर्थव्‍यवस्‍था दुनिया में पांचवें नंबर पर आ जाएगी। यह दावा बुधवार को केंद्रीय वित्‍तमंत्री अरुण जेटली ने किया। इस समय भारत दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था है।

नई दिल्‍ली। आने वाले एक साल में ब्रिटेन को पछाड़कर भारत की अर्थव्‍यवस्‍था दुनिया में पांचवें नंबर पर आ जाएगी। यह दावा बुधवार को केंद्रीय वित्‍तमंत्री अरुण जेटली ने किया। इस समय भारत दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था है। वर्ल्‍ड बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की जीडीपी 2.59 खरब डॉलर है, जबकि मौजूदा समय में पांचवें नंबर पर मौजूद ब्रिटेन की अर्थव्‍यवस्‍था 2.62 खरब डॉलर की है।

Arun Jaitley

अरुण जेटली ने कहा, 'इस साल हमने फ्रांस की अर्थव्‍यवस्‍था को पीछे छोड़ दिया। उम्‍मीद है कि अगले साल हम ब्रिटेन से आगे निकल जाएंगे।' उन्‍होंने कहा कि भारत की अर्थव्‍यवस्‍था में क्षमता है और आने वाले 10-20 वर्षों में दुनिया की सबसे टॉप 3 अर्थव्‍यवस्‍थाओं में शामिल हो सकते हैं। जेटली ने कहा कि दुनिया के बाकी देश भारत की तुलना में काफी कम गति से प्रगति कर रहे हैं। अरुण जेटली ने साल 2018 की शुरुआत में भी यह बात कही थी, जब फ्रांस को पीछे छोड़ भारत दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बना था।

अरुण जेटली ने कहा, 'हमने देखा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में भारत की रैंकिंग काफी तेजी से बेहतर हुई है। भारत निवेश के लिए पसंदीदा जगह के तौर पर उभरा है। आज हमारे सामने क्रूड ऑयल और ट्रेड वॉर जैसी चुनौतियां भी हैं, जो कि परीक्षा की तरह है।'

ये भी पढ़ें: जियो इंस्टीट्यूट के मामले पर वित्त मंत्रालय और HRD आमने-सामने

भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था को लेकर सामने आए इस नए कैल्‍कुलेशन के पीछे 2017 में भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था का शानदार प्रदर्शन है। बीते एक दशक में भारत की अर्थव्‍यवस्‍था में दोगुनी ग्रोथ हुई है। यही वजह है कि भारत को एशिया की इकनॉमी का इंजन माना जा रहा है। यहां तक कि चीन की अर्थव्‍यवस्‍था की गति भी धीमी पड़ी है।

वर्ल्‍ड बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका अब भी दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बना हुआ है। अमेरिका की जीडीपी 19.39 खरब डॉलर है, जिसके बाद चीन का नंबर आता है। चीन की अर्थव्‍यवस्‍था 12.23 खरब डॉलर है। इसके बाद 4.87 खरब डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था के साथ जापान का नंबर आता है, जबकि चौथे नंबर पर 3.67 खरब डॉलर वाली जर्मनी की अर्थव्‍यवस्‍था है।

ये भी पढ़ें: राहुल ने जेटली को याद दिलाई राफेल पर JPC की डेडलाइन , कहा- सिर्फ 6 घंटे बचे हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+