राहुल ने जेटली को याद दिलाई राफेल पर JPC की डेडलाइन , कहा- सिर्फ 6 घंटे बचे हैं
नई दिल्ली। राफेल डील पर बुधवार को वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष लगातार पलटवार कर रहे हैं। बुधवार को जहां राहुल गांधी ने वित्तमंत्री से संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग की थी। राहुल ने जेटली को 24 घंटे में उसका जवाब देने का चैलेंज दिया था। जिसके बाद गुरुवार को राहुल गांधी ने अरुण जेटली को याद दिलाया है कि उनके सवाल का जवाब देने में 6 घंटे से भी कम समय बचा है।

राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा है कि डियर जेटली जी राफेल की जेपीसी से जांच पर जवाब के लिए आपकी डेडलाइन खत्म होने में छह घंटे से भी कम का समय बचा है। यंग इंडिया इंतजार कर रहा है। मुझे उम्मीद है कि आप मोदी जी और अनिल अंबानी को ये समझाने में व्यस्त होंगे कि आखिर क्यों उन्हें आपकी बात सुननी चाहिए और इसकी मंज़ूरी देनी चाहिए!
Dear Mr Jaitley,
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 30, 2018
Less than 6 hrs left for your deadline on the #Rafale JPC to run out.
Young India is waiting. I hope you're busy convincing Modi Ji and Anil Ambani Ji about why they should listen to you & approve this! @ArunJaitley
इससे पहले राहुल ने बुधवार को ट्वीट कर कहा था कि मिस्टर जेटली, राफेल रॉबरी पर देश का ध्यान लाने के लिए धन्यवाद! क्या राफेल सौदे की जांच जेपीसी से कराई जाए? लेकिन, समस्या ये है कि आपके सुप्रीम लीडर अपने दोस्तों को बचा रहे हैं। इसीलिए यह उनके लिए असुविधानजक हो सकती है। आप 24 घंटे में इसका जवाब दें, हम इंतजार कर रहे हैं।
राहुल के इस ट्वीट पर बुधवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने जवाब दिया। शाह ने ट्वीट कर लिखा कि, जवाब देने के लिए हम 24 घंटे भी इंतजार क्यों करें जबकि आपके पास खुद जेपीसी है- झूठी कांग्रेस पार्टी। आपने देश को गुमराह किया। दिल्ली, कर्नाटक, रायपुर, हैदराबाद, जयपुर और संसद में राफेल विमान की अलग-अलग कीमतें बताईं। देश के लोगों का आईक्यू आपसे ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications