ASEAN: चीन की विस्तारवादी नीति के खिलाफ PM मोदी का हमला, की नए सुरक्षा ढांचे की वकालत

नई दिल्ली। एशियान शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इशारों इशारों में चीन की विस्तारवादी नीतियों पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने सदस्य देशों को संबोधित करते हुए क्षेत्र के लिए नियम आधारित ढांचे की वकालत करते हुए कहा कि भारत एशियान को अपने समर्थन देना जारी रहेगी। पीएम मोदी के इस बयान को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की विस्तारवादी नीति के खिलाफ देखा जा रहा है।

ASEAN: चीन की विस्तारवादी नीति के खिलाफ PM मोदी का हमला, की नए सुरक्षा ढांचे की वकालत

इससे पहले पीएम मोदी ने चार देशों के साथ हुई बैठक में आतंकवाद के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि भारत ने इससे काफी ज्यादा नुकसान झेले हैं और इसके खिलाफ संघर्ष के लिए संयुक्त प्रयास वक्त की मांग है। भारत की अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ हुई इस बैठक को भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चीन के दबदबे को कम करने के प्रयास के रुप में देखा जा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा एशियान में भी आतंकवाद के मुद्दे को उठाते हुए कहा, 'आतंकवाद के कारण भारत को काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। अब समय आ गया है जब हम इसके खिलाफ इकठ्ठा हों और खत्म करने के साझा प्रयास सोचें।' साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि भारत एशियान को अपनी ऐक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत हमेशा प्रमुखता में रखता है। एशियान को भारत अपना समर्थन जारी रखते हुए सदस्य देशों के साथ अपने सहयोग को और मजबूत करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+