India Strike on Pakistan: भारत के एक्शन से दुनियाभर में हड़कंप, ट्रंप से लेकर पाकिस्तान PM शहबाज ने क्या कहा?
India Strike on Pakistan: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारत ने बदला ले लिया है। भारत ने पाकिस्तान में घुस कर बड़ी कार्रवाई की है। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदुर (Operation Sindoor) की तहत पाकिस्तान के कब्जे वाली कश्मीर के 9 आतंकी ठिकाने पर कार्रवाई की है।
वहीं इस कार्रवाई के बाद देश दुनिया से प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trum) और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shahbaz Sharif) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

पाकिस्तान सरकार ने क्या कहा?
पाकिस्तान के डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि कश्मीर में आतंकवादी हमले के मद्देनजर दोनों देशों के तीव्र तनाव के बीच भारत ने कोटली, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद में मिसाइल हमले किए, जो एक कायरतापूर्ण हमला है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने क्या कहा?
वहीं भारत की इस बड़ी कार्रवाई पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'यह शर्मनाक है। हमने ओवल के दरवाज़े से अंदर जाते वक्त इसके बारे में सुना।'
'मुझे लगता है कि लोगों को अतीत के आधार पर पता था कि कुछ होने वाला है। वे लंबे समय से लड़ रहे हैं। अगर आप इसके बारे में सोचें तो वे कई दशकों और सदियों से लड़ रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि यह बहुत जल्दी खत्म हो जाएगा।'
पाकिस्ताी PM शहबाज शरीफ ने क्या कहा?
वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस घटना पर लिखा कि, 'चालाक दुश्मन ने पाकिस्तान में पांच स्थानों पर कायरतापूर्ण हमले किए हैं। भारत द्वारा किए गए इस युद्ध के कृत्य का पाकिस्तान को जोरदार तरीके से जवाब देने का पूरा अधिकार है और जोरदार जवाब दिया जा रहा है।'
'पूरा देश पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के साथ खड़ा है और पूरे पाकिस्तानी राष्ट्र का मनोबल और भावना ऊंची है। पाकिस्तानी राष्ट्र और पाकिस्तानी सशस्त्र बल जानते हैं कि दुश्मन से कैसे निपटना है। हम दुश्मन को उनके नापाक इरादों में कभी सफल नहीं होने देंगे।'
ये भी पढ़ें India Airstrike on Pakistan: पहलगाम हमले का 15 दिन बाद बदला! पाक के 9 आतंकी ठिकानों पर भारत की एयर स्ट्राइक
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के बेबुनियाद आरोप
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इस हमले पर बयान देते हुए जियो टीवी से बातचीत की। उन्होंने कहा कि, 'भारत ने अपने ही हवाई सीमा से पाकिस्तान पर मिसाइल हमले किए हैं, जो सीधे नागरिक इलाकों पर गिरे। रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि, असल में जिन जगहों को निशाना बनाया गया, वे पूरी तरह से रिहायशी इलाके हैं।'












Click it and Unblock the Notifications