India Strike on Pakistan: पहलगाम हमले का 15 दिन बाद बदला! पाक के 9 आतंकी ठिकानों पर भारत की स्ट्राइक, 8 की मौत
India Airstrike on Pakistan: पहलगाम आतंकी हमले के सिर्फ 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ा एक्शन लिया है। भारतीय सेना ने 6 मई की आधी रात 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर जोरदार हमला किया। इस हमले ने साफ कर दिया है कि अब भारत चुप नहीं बैठेगा। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के डारयेक्टर अहमद शरीफ चौधरी के मुताबिक, भारत की स्ट्राइक में 8 लोगों की मौत हुई, जबकि 35 घायल हुए।
आपको बता दें कि बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई, जिनमें एक नेपाल का नागरिक भी शामिल था। हमलावरों ने धर्म पूछकर गोली मारी थी। इस हमले ने पूरे देश को हिला दिया था। इसके बाद ही भारत ने आतंक के खिलाफ सख्त कदम उठाने का फैसला किया।

ऑपरेशन सिंदूर: 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला
6 मई की रात को भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके के उन 9 स्थानों को निशाना बनाया, जहां से भारत पर हमलों की योजना बनाई जा रही थी। इन इलाकों में कोटली, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद शामिल हैं। खास बात ये रही कि भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को नहीं छुआ। यह एक सोची-समझी रणनीति थी, जिससे युद्ध जैसी स्थिति ना बने।
ऑपरेशन कैसे हुआ?
भारतीय सेना ने बेहद सटीकता से काम लिया। इस हमले में हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों का इस्तेमाल हुआ, और किसी भी हवाई सीमा का उल्लंघन नहीं किया गया। रक्षा मंत्रालय ने साफ कहा कि यह हमला संयम और रणनीति के साथ किया गया है।
चश्मदीदों की जुबानी: पहलगाम का वो खौफनाक दिन
महाराष्ट्र के संतोष जगदाले अपनी पत्नी और बेटी के साथ पहलगाम घूमने गए थे। उनकी बेटी असावरी ने बताया कि आतंकी पुलिस की वर्दी में आए और उनके पिताजी से कलमा पढ़ने को कहा। जब वो नहीं पढ़ पाए, तो तीन गोलियां मार दी गईं। ऐसे ही कई परिवार उस दिन आतंक का शिकार बने।
पाकिस्तान की प्रतिक्रिया
पाकिस्तान ने भारत पर मिसाइल अटैक का आरोप लगाया है और इसे 'कायराना हमला' बताया है। पाकिस्तानी सेना के जनरल ने कहा कि वे इसका जवाब देंगे। हालांकि, इस हमले में क्या नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी अभी साफ नहीं है।
क्यों जरूरी था ये ऑपरेशन?
भारत ने इस ऑपरेशन से ये साफ कर दिया है कि आतंक के खिलाफ कोई ढिलाई नहीं होगी। पहलगाम जैसे हमलों के पीछे जो भी लोग होंगे, उन्हें जवाब दिया जाएगा। ये हमला सिर्फ बदला नहीं, बल्कि आने वाले आतंकी मंसूबों को रोकने का संदेश है।












Click it and Unblock the Notifications